Delhi University Convocation: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का 99वां दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को खेल परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह (Vice Chancellor of the University Prof. Yogesh Singh) ने की। दिल्ली विश्वविद्यालय भारत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। यह भी कहा जा सकता है कि भारत और विदेशों में उत्कृष्टता के हर क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक अंश है। हालांकि कोई भी संस्थान अपनी ख्याति पर निर्भर नहीं कर सकता। यह बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University ) के 99वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री (Union Minister for Education & Skill Development and Entrepreneurship) धमेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लड़कियां
आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में यह पहला मौका होगा जब दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र गाउन की जगह परंपरागत भारतीय परिधान धारण कर अपनी-अपनी डिग्रियां प्राप्त कीं। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (Convocation) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ”देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। यह बहुत खुशी का विषय है कि इस बार डीयू से डिग्री, मेडल और पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है। मैं अपने गांव से शहर जाकर पढ़ने वाली पहली लड़की थी, लेकिन अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।”
मेधा चौहान को मिला डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मैडल
मालूम हो कि डीयू के 99वें दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस समारोह में कुल 170 विद्यार्थियों को मैडल व पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें 51 पुरुष और 119 महिला विद्यार्थी शामिल थीं। दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने अपने हाथों से चार विद्यार्थियों को पदक पहनाए। इनमें राष्ट्रपति पुरस्कार (President’s Award) के लिए मेधा चौहान को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मैडल प्रदान किया गया।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।