Foreign Language: फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स करने के लिए इन इंस्टिट्यूट से करें पढ़ाई, अच्छी नौकरी के साथ मिलेगा लाखों का सैलरी पैकेज

Foreign Language: भारत में अधिकतर लोग हिंदी और इंग्लिश में ही पढ़ाई करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक नई भाषा सीखे के आप अपना करियर बुलंदियों पर ले जा सकते हैं। जी हां अगर आप भी अपने करियर को बुलंदी पर ले जाना चाहते हैं तो लैंग्वेज कोर्स यानी नई भाषा का अध्ययन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। फॉरेन लैंग्वेज कोर्स करने से आपके लिए कई नए अवसर का रास्ता खुल जाता है।

प्राइवेट के साथ सरकारी में भी नौकरी का अवसर

बता दें कि फॉरेन लैंग्वेज कोर्स करने से ना सिर्फ आप नई भाषा सीखते हैं बल्कि उस नई भाषा से जुड़ी संस्कृति और साहित्य सिनेमा का भी पता चलता है। आप फॉरेन लैंग्वेज में अपना करियर भी बना सकते हैं आपको पता होना चाहिए कि, फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स करके आप सरकारी विभाग के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी पा सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र संगठन की एजेंसियों के संस्थानों में जैसे WHO, UNESCO, ILO, UNICEF, WWF, WTO अक्सर अलग-अलग भाषाओं को जाने वाले लोगों के लिए रिक्तियां निकलती रहती है। ऐसे में आप फॉरेन लैंग्वेज कोर्स कर इस फिल्ड में अपना शानदार करियर बना सकते हैं।

इन लैंग्वेज की काफी ज्यादा डिमांड

अगर आप फॉरेन लैंग्वेज में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो पहले इस बारे में रिसर्च कर ले कि भारत में कौन सी लैंग्वेज की ज्यादा डिमांड है। बता दें कि, भारत में मंदारिन चीनी, फ्रेंच, जर्मन और जापानी लैंग्वेज की काफी ज्यादा डिमांड चल रही है। ऐसे में आप इन लैंग्वेज को सीख कर आराम से एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Shobhit University के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में है टॉप पर, एडमिशन शुरू

फॉरेन लैंग्वेज के कोर्स के लिए विश्वविद्यालयों

लैंग्वेज के बारे में रिसर्च करने के बाद अब सवाल यह उठता है कि आप इन लैंग्वेज को कहा से सीख सकते हैं। आपको बता दें कि, भारत में कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जो फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स कराते हैं।‌ भारत में फॉरेन लैंग्वेज के कोर्स कराने वाले विश्वविद्यालयों की सूची नीचे दी गई है।

– जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (जेएनयू) दिल्ली
– अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), अलीगढ़
– जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
– बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी
– दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), दिल्ली

मेलगा लाखों का सैलरी पैकेज

फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स कर कर आप आराम से 1 से 6 लाख रूपए पर एनम की सैलरी उठा सकते हैं। इसके साथ आप टूरिज्म इंडस्ट्री में भी अपना करियर बना सकते हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री में आप ट्रांसलेटर के तौर पर काम कर सकते हैं जहां आपको 30 से 40 हजार रूपए प्रति महा आसानी से मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version