Dr. Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति संपदा ने 24 अप्रैल को विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय स्तर पर 50वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 की मेजबानी की। श्री एस एस चौहान, उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, दिल्ली संभाग ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
46 केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 266 छात्रों ने भाग लिया
दिल्ली के 46 केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 266 छात्रों ने अपनी 241 परियोजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए इसमें भाग लिया तथा मुख्य विषय, “प्रौद्योगिकी और खिलौने” और सात उप-विषयों – सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में प्रगति, पर्यावरण के अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास एवं हमारे लिए गणित पर उनके द्वारा तैयार की गई परियोजनाओं को प्रदर्शित किया।
ये भी पढ़ें: NCERT Syllabus Change: चार्ल्स डार्विन की एवोल्यूशन थ्योरी को सिलेबस से हटाने पर छिड़ा विवाद, भड़के साइंटिस्ट्स
ये लोग रहे मौजूद
“सतत भविष्य के लिए वैज्ञानिक नवाचार” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में लगभग 25 छात्रों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों का चयन करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों के 23 वैज्ञानिक निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। श्रीमती पूनम मलिक, सहायक आयुक्त, दिल्ली संभाग , जिन्होंने सम्मानित अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित परियोजनाओं, सात विषयों पर आधारित नवीन परियोजनाओं और स्थल प्राचार्य डॉ. चारु शर्मा द्वारा की गई व्यवस्थाओं की अत्यधिक सराहना की।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।