Bihar में छात्राओं के लिए राहत की खबर, 5 हजार से अधिक स्कूलों में लगेंगी सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीन

Bihar: बिहार सरकार ने छात्राओं की मदद करने के लिए एक नई मुहिम चालू की है। इस मुहिम के जरिए बिहार के 5000 से भी ज्यादा स्कूलों में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन बिहार के सभी मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में लगाई जाएंगी।

5,131 स्कूलों में सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीन

छात्राओं को स्कूल में पीरियड के वक्त सेनेटरी पैड आसानी से नहीं मिलते थे जिसकी वजह से छात्राएं स्कूल नहीं आ पाती थी। जिसके चलते उनकी पढ़ाई का भी काफी नुकसान होता था। इसी के साथ स्कूल के दौरान भी उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्राओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार में 5,131 स्कूलों में सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है। पहले चरण में 243 स्कूलों में सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीन लगाई जाएगी इसके लिए सबसे पहले शहरी क्षेत्रों के स्कूलों का चयन किया जाएगा।

Also Read: Bihar Board Result: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू

छात्राओं को किया जाएगा जागरूक

बता दें कि, यह वेंडिंग मशीन महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से लगाई जा रही हैं। स्कूलों में वेंडिंग मशीन के साथ उसकी डिस्पोजल मशीन भी लगाई जाएगी साथ ही इसके लिए स्कूलों को निगम की ओर से 55-55 हजार रुपए की राशि भी दी जाएगी। निगम इस मुहिम के जरिए छात्राओं को जागरूक कराना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने चीफ मास्टर ट्रेनर तैयार कर लिया है यह चुना छात्राओं को पीरियड्स और स्वच्छता पर जागरूक करेगी।

Also Read: AIBE 17 Result 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम XVII का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां करें चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version