New York City में भी मिलेगा दिवाली पर अवकाश, मेयर एरिक एडम्स ने की घोषणा

Diwali Holiday 2023

Diwali Holiday 2023

Diwali Holiday 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद न्यूयॉर्क के मेयर ने वहां रह रहे भारतीयों को एक सौगात दी है।अबसे न्यूयॉर्क सिटी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टी मिलेगी। मेयर का कहना है कि रोशनी के इस त्योहार को अब स्कूल की छुट्टी के रुप में मानाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:जल्द जारी होंगे CUET UG-2023 के परिणाम, जानें पिछले साल क्या रही इन विश्वविद्यालयों की कटऑफ

मेयर एरिक एडम्स ने की घोषणा

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने ट्वीट कर कहा कि, मुझे गर्व है कि असेंबली और क्यूनिटी मेंमबर्स ने दिवाली की छुट्टी को लेकर विधेयक पारित कर दिया है। 26 जून को मेयर ने सिटी हॉल में ये घोषणा की है कि, हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस साल से न्यूयॉर्क शहर में सार्वजनिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी होगी।
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि, मैं जानता हूं ये थोड़ा जल्दी है लेकिन, शुभ दिवाली!

दिवाली की छुट्टी, अब अमेरिकी छुट्टी

न्यूयॉर्क असेंबली सदस्य भारतीय-अमेरिकी महिला जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दो दशकों से दक्षिण एशियाई और इंडो-कैरेबियन समुदाय ने दिवाली की छुट्टी के लिए संघर्ष किया है।बता दें जेनिफर राजकुमार पहली भारतीय-अमेकिरी महिला हैं जो की न्यूयॉर्क असेंबली की मेंमबर बनी हैं।राजकुमार ने कहा कि ये उनके और मेयर के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्हें गर्व हो रहा है दुनिया के सामने ये कहते हुए की दिवाली अवकाश, अब अमेरिकी अवकाश है और हमेशा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 2 दशकों से करीब 6 लाख भारतीय-अमेरिकि इसकी मांग कर रहे थे।और आज सभी की जीत हुई है। दिवाली पर अब न्यूयॉर्क में छुट्टी होगी।

ग्रेस मेंग ने पेश किया था विधेयक


कांग्रेसनल एशिया पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की पहली उपाध्यक्ष ग्रेस मेंग ने कहा कि हम दिवाली की छुट्टी के लिए काफी समय से जोर दे रहे हैं। दिवाली की छुट्टी पर कानून पारित होना चाहिए। हालांकि इस कड़ी में विधेयक पारित कर दिया गया है और ये खुशी की बात है। मेंग ने आगे कहा कि दिवाली अवकाश से न्यूयॉर्क के लोगों को सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी और उन्हें समझने का अवसर भी मिलेगा। दिवाली दिवस अधिनियम के तहत, दिवाली संयुक्त राज्य अमेरिका में 12वीं संघीय मान्यता प्राप्त छुट्टी बन जाएगी। बता दें दिवाली को संघीय छुट्टी बनाने के लिए मेंग कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया था। ग्रेस मेंग ने ये विधेयक मई 2023 में पेश किया था।

यह भी पढ़ें:आज जारी होगी IIT,IIIT और NIT के लिए मॉक सीट अलॉकेशन लिस्ट, इस लिंक से देखें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version