Coed School: लड़के और लड़कियों को एक ही स्कूल में पढ़ाने से क्या वाकई में मिलता है फायदा?

Coed School: बच्चों के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट  के लिए कोएड स्कूल बहुत अच्छा माना गय है। इसका खुलासा एक रिर्सच में भी हुआ है। Coed School वो स्कूल होता है, जिसमें लड़के और लड़कियां एक साथ पढ़ते हैं। को-एजुकेशन वाले संस्‍थान को सिंगल जेंडर वाले संस्थानो से काफी बेहतर माना जाता है। स्कूल में बच्चे एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार तो करते ही हैं इसके साथ ही कैसे अलग जेंडर वाले बच्चे के साथ बर्ताव किया जाता है। इसके बारे में भी जानते हैं। स्‍टडीलेक्‍चरनोट्स डॉट कॉम ने एक रिसर्च की थी। जिसमे ये बात खुलकर सामने आयी कि, ये स्कूल कितने जरुरी होते हैं।आज हम आपको Coed School से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें बतना जा रहे हैं जो कि आपके बच्चे का विकास करेंगी।

म्‍यू‍चल अंडरस्‍टैंडिंग

कोएड स्कूल में पढ़ने से बच्चों में म्‍यू‍चल अंडरस्‍टैंडिंग बहुत अच्छी बन जाती है। भविष्य में उन्हें अलग जेंडर के बच्चे से बात करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। वह एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं और रिएक्ट करते हैं।

पढ़ाई में ध्यान

कोएड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में ये देखा गया है कि, उनका ध्यान पढ़ाई में बहुत ज्यादा लगता है। इन बच्चों की क्रिएटिव एक्टिविटीज बढ़ जाती है। वो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटिज में भी ध्यान देने लग जाते हैं।

बिहेवियर में बदलाव

कोएड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बिहेवियर में काफी बदलाव आ जाता है। वह लोगों से मिलने जुलने लग जाते हैं और एक दीसरे के प्रति अच्छी समझदारी दिखाते हैं। इसका खुलासा रिसर्च मं भी किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः UPSC Success Story: बस सेल्फ स्टडी और ढिबरी की रोशनी का था सहारा, बिहार के अंशुमन ने ऐसे पूरा किया अपना सपना

आत्म विश्वास का बढ़ना

कोएड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। उनके अंदर की झिझक खत्म हो जाती है। अगर आप अपने बच्चे का मानसिक विकास करके उसे ओपन माइंडेड बनाना चाहते हैं तो कोएड स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version