TN 12th Result 2023 Out: तमिलनाडू बॉर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों का दिखा दबदबा

TN 12th Result 2023 Out: तमिलनाडू बॉर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणामों का छात्र बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है।  टीएन बोर्ड प्लस 2 के नतीजे आते ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी है। छात्र परिणामों की जानकारी आधिकारिक साइट  tnresults.nic.in. पर जाकर ही ले सकते हैं। बोर्ड की तरफ से चार आधिकारिक साइट  dge1.tn.nic.in, dge2.tn.nic.in,  tnresults.nic.in. और dge.tn.gov.in. को जारी किया गया है।

तमिलनाडू बोर्ड का रिजल्ट जारी

रिजल्ट जानने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक साइट पर जाकर Tamil Nadu Board Class 12 Result 2023 पर क्लिक करना होगा। उसके बाद यहां पर एक होम पेज खुलेगा। जिसमें छात्रों को रोम नंबर और नाम से जुड़ी अहम जानकारियों को भरना होगा। इसके बाद यहां पर 12वीं का रिजल्ट दिखने लगेगा। सरकारी साइट से रिजल्ट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

लड़कियों ने मारी बाजी

आपको बता दें, इस बार 8.8 लाख छात्रों तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। जिसमें से 7,55,451 उम्मीदवारों ने परीक्षाओं को पास किया है। इस बार तमिलनाडू 12वीं के बोर्ड में 94.03% फीसदी रिजल्ट रहा है। जिसमें से 96.38 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं छात्र 90 फीसदी से ज्यादा अंक नहीं ला सके। इस बार 79 कैदियों ने भी 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, जिसमें से 4 .93 फीसदी कैदी पास हुए हैं।

से भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version