Maharashtra Board Result 2023 का इंतजार हुआ खत्म!यहां देखें परिणाम

Maharashtra Board Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षाएं देने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खुश खबरी मिल सकती है। Maharashtra Board की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा होने के बाद से ही MSBSHSE SSC & HSC Result के छात्रों को बहुत ही बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

Maharashtra Board Result 2023 कब आएगा

छात्र रिजल्ट की जानकारी maharesult.nic.in और mahahsscboard.in. साइट पर जाकर ले सकते हैं और रिजल्ट जारी होने के बाद यहां से रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षाएं 2 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12 वीं परीक्षाएं 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 को आयोजित हुई थीं।

Also Read: अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, JEE MAIN Result 2023 का रिजल्ट आउट, देखें एडवांस के लिए कितनी बढ़ी कटऑफ

Maharashtra Board Result 2023 को कैसे करें चेक

Maharashtra के 10 वीं और 12वीं के Board Result 2023 के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट maharesult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको रिजल्ट का टेब दिखेगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां पर लॉगइन का पेज खुलेगा। जहां पर छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स नाम और रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद छात्र को अपनी कक्षा चुननी होगी। यहां पर आपको कुछ डिटेल भरनी होंगी और इसे सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद आप आपको अपने रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद छात्र अपने रिजल्ट को चेक भी कर सकते हैं और डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर भी जा सकते हैं।

Also Read: JEE MAINS  2023 के रिजल्ट में लड़को को पछाड़ लड़कियां फिर निकलीं आगे, गाड़े सफलता के झंडे

Exit mobile version