KVS Non-Teaching Result 2023 हुआ जारी, जानें कब आएगा स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड ?

KVS Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नॉन-टीचिंग पद के लिए हुए एग्जाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुश खबरी दी है। KVS Non-Teaching Result 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने एग्जाम दिए थे। वो केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें स्टेनोग्राफर, जेएसए, फाइनेंस ऑफिसर के लिए एग्जाम हुए थे। अब इन्ही पदों का रिजल्ट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नॉन-टीचिंग की परीक्षा को पास कर लिया है। अब उन्हें 13 मई 2023 को स्किल टेस्ट देना होगा।

यह भी पढ़े : SELF IMPROVEMENT : अगर ये कर लिया तो जीवन में कभी नहीं होगे फेल, ‘दिन दोगुनी रात चौगुनी’ होगी तरक्की

स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

स्किल टेस्ट के लिए कट ऑफ मार्क तय किए गए हैं। जिनके आधार पर ही उम्मीदवार का सलेक्शन किया जाएगा। स्किल टेस्ट के दो दिन पहले ही आधिकारिक साइट पर परीक्षा से जुड़ा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके और प्रिंट निकाल सकता है।

KVS Result 2023 का रिजल्ट कैसे देखें

KVS Result 2023 का रिजल्ट चेक करने की कुछ स्टेप्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप रिजल्ट देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। KVS Result 2023 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को केन्ट्रीय वि्दालय की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट का ऑप्शन दिया गया है। जिसे आप क्लिक कर सकते हैं। जैसे ही आप यहां पर क्लिक करेंगे वैसे ही यहां पर अपना नाम और रोल नंबर डालना होगा। जिसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर कर सकते हैं।

यह भी पढे़ : SSC CHSL 2021 : CHSL के फाइनल नतीजे हुए जारी , ऐसे करें परिणाम चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version