जानिए कितना महत्तवपूर्ण होता है 10वीं और 12वीं बोर्ड result? करियर पर कितना पड़ता है असर

Board Exams Result: कुछ दिनों पहले आई जानकारी के अनुसार सभी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2023 से शुरू हो जाएंगी। एग्जाम के तीन माह बाद यानि मई तक बोर्ड रिजल्ट अनाउंस कर दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हुए सभी स्टूडेंट्स के मन में यह ख्याल जरूर आता है कि आखिर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का इतना महत्तवपूर्ण होने के पीछे क्या वजह है। और इसके नंबर की आगे के जीवन में कितनी अहमियत है। सभी विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत महत्व रखता है। अपने करियर ऐम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी करता है। जानते है कहां इस्तेमाल होते है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मार्क्स।

प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिल होने के लिए
प्रतिष्ठित कॉलेज खासकर सरकारी यूनिवर्सिटी में सीट पाने के लिए 12वीं के रिजल्ट में अत्यधिक प्रतिशत लाना बेहद ज़रूरी होता है। कई कॉलेज में एडमिशन के लिए पहले एंट्रेंस एग्जाम देना होता है पर इसके साथ ही न्यूनतम मार्क्स की सीमा भी होती है। इसी कारण प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन के लिए 12वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट काफी अधिक महत्व रखता है।

Also Read: SBI Clerk Prelims Result 2022: जारी हो चुके हैं परिणाम, इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं चैक

सरकारी नौकरी पाने के लिए
ज्यादातर सरकारी नौकरी में सीबीएसई 10वीं, 12वीं के मार्क्स की मांग की जाती है। जब भी वैकेंसी निकलती है तो उसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में 55 फीसदी, 60 फीसदी मार्क्स की सीमा जरूर मौजूद होती है। जनरल और रिजर्व कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ मार्क्स अलग होते हैं।

एमबीए में एडमिशन के लिए
यदि छात्र को प्रसिद्ध एमबीए यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहिए होता है जिसमें आईआईएम एक है। उसके लिए कैट परीक्षा देना जरूरी है। कैट रिजल्ट में बेहतर पर्सेंटाइल आने के बावजूद आईआईएम में एडमिशन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और यूजी परीक्षा में हासिल किए गए मार्क्स भी चेक किए जाते हैं। जिसके अनुसार ही आपका दाखिला हो पाता है। अगर आपने 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम मार्क्स हासिल किए होते हैं तो आपका मनचाहे कॉलेज में एडमिशन रद्द हो सकता है।

Also Read: CRPF में 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास के लिए सरकारी job पाने का सुनहरा मौका

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version