JKBOSE 12th Result: 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

JKBOSE 12th Result:

J&K 12th Board Result: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 68 प्रतिशत लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है जबकि 61 प्रतिशत लड़के पास हो पाए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल जम्मू कश्मीर बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 127636 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 65 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:NEET UG Result 2023: जल्द जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट

समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत हुई परीक्षा


JKBOSE के चेयरपर्सन परीक्षित सिंह मन्हास ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग शैक्षणिक सत्र में परीक्षाएं होती थी। लेकिन इस बार दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ परीक्षा हुई और सफलता पूर्वक रिजल्ट घोषित किया गया।

टॉप तीन में 2 छात्राएं

शाहिद बशीर – साइंस – 99.2 प्रतिशत

महवीन वानी-आर्ट्स- 99 प्रतिशत

इरतिजा मंजूर- कॉमर्स- 98.2 प्रतिशत।

12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। साथ ही लड़कियों के अच्छे प्रदर्शन को लेकर भी प्रसन्नता जाहिर की है। साइंस विषय की पहली दस पोजीशनों पर 160 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। इसमें 109 लड़कियां शामिल हैं।

SMS से पाएं रिजल्ट

जम्मू कश्मीर बोर्ड ने SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। इसके लिए फोन के मैसेज में JKBOSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। मैसेज के रूप में रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

रिजल्ट के लिए छात्र JKBOSE पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:Medical College: देश में खुलेंगे 50 नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 8 हजार सीटें

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version