Andhra Pradesh SSC Result हुआ जारी, लड़कों पर इस बार लड़कियां रहीं भारी

Andhra Pradesh SSC Result 2023: आंध्र प्रदेश में बहुत ही बेसब्री से 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। Andhra Pradesh SSC Result जारी कर दिया गया है। मार्कशीट और नंबर की जानकारी के लिए छात्र bse.ap.gov.in आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं और यहां पर अपने परिणाम को भी देख सकते हैं। 10वीं के परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण के द्वारा की गई है।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

आंध्र प्रदेश का 10वीं का रिजल्ट जारी

इस बार के रिजल्ट पर अगर नजर डालें तो ये 72.26 फीसदी रहा है। इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड एसएससी परीक्षा  में 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें  3,09,245 लड़के और 2,95,807 लड़कियां  शामिल थीं। वहीं लड़कियों ने 6 फीसदी लड़को से अच्छा परिणाम हासिल किया है। लड़कियों की पास होने की प्रतिशत 75.38% रही है वहीं लड़कों की पास होने का प्रतिशत  69.27% रहा है।परिक्षाओं के लिए  3,349 केंद्र बनाए गए थे। सभी छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक साइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके लिए छात्र कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड भी कर सकेत हैं और देख भी सकते हैं।

कैसे करें चेक

Andhra Pradesh SSC Result को जानने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक साइट bse.ap.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद AP Board SSC 10th Result 2023 पर क्लिक करना होगा। इसके खुलने के बाद छात्र को अपना रोल नंबर और नाम डालना होगा। जिसके तुरंत ही बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा। यहां से छात्र अपने परिणामों को देख भी सकते हैं और रिजल्ट को लडाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version