World Population: ऐसा माना जा रहा है कि इस सदी के अंत तक दुनिया भर में लोगों की संख्या 600 करोड़ के पास पहुंच जायेगी। यह संख्या दुनिया के हिसाब बहुत ज्यादा होती जा रही है। हमारे पास तेजी रिसोर्सेस खत्म होते जा रहे हैं। हम दुनिया के मीठे पानी का एक बहुत बड़ा हिस्सा पी चुके हैं। हमारे आने वाले भविष्य में पानी संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। हमने लाखो साल पुरानी नदियों के स्वच्छ जल को पीने के लायक नहीं छोड़ा है। पहाड़ों को काटकर हमने रहने के लिए घर बना लिये। ना जाने कितनी कोयले की खादाने हमने ख़त्म कर दी। इस सबके वैसे तो बहुते से कारण हैं। इसका एक कारण बढ़ती जनसंख्या भी बताया जाता है। यह जनसंख्या जो लगातार बढ़ती ही जा रही है और साल 2050 तक बढ़ती ही रहेगी। साल 2050 के बाद लेकिन कम होती जायेगी। ऐसा एक शोध में पता चला है।
बढ़ती आबादी को लेकर आंकड़े क्या कहते हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 नवंबर 2022 में धरती पर जीवित लोगों की संख्या 800 करोड़ हो गई है। इस धरती पर जब 100 करोड़ लोग थे तब उन्हें 200 करोड़ होने में पूरे 125 साल लगे थे। अब सिर्फ 12 साल में ही हम 700 करोड़ से 800 करोड़ पर पहुंच गये हैं। आने वाले 27 साल में हम 100 करोड़ और बढ़ जायेंगे। एक अनुमान के मुताबिक साल 2050 में दुनिया की आबादी 900 करोड़ हो जायेगी। UN DESA की एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2058 तक दुनिया की आबादी 1000 करोड़ हो जायेगी। इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया 10 प्रतिशत अमीर दुनिया का सबसे इस्तेमाल करते हैं जिसका खामियाजा आम इंसानो को भूगतना पड़ता है।
21वीं सदी में आधी से थोड़ी ज्यादा रह जायेगी आबादी
जोर्जेन रैंडर्स जो की एक साइंटिस्ट हैं। उनका कहना है कि दुनिया की आबादी बढ़ने से प्रति व्यक्ति पर्यावरणीय फुट प्रिंट बहुत कम हैं। उन्होंने ऐसे दस देशों की तरफ इसारा भी किया है जो जनसंख्या के मामले में अपनी संख्या के अनुमान से बहुत आगे चल रहे हैं। उनमें अंगोला, कॉन्गो, नाइजीरिया और नाइगर जैसे अफ्रीकी देश शामिल है। एशियाई देशों में अफगानिस्तान की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है।
यू एन की एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2050 तक कॉन्गो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलिपींस और तंजानिया में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ेगी. इस से बढ़ती जनसंख्या में अफ्रीका की सब-सहारन कंट्रीज की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी होगी।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।