गणतंत्र दिवस में अब नारी शक्ति दिखाई देगी, अब महिलाएं करेंगी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड

WOMEN POWER: भारत सरकार ने 26 जनवरी को होने वाल गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला किया है। यह भागीदारी स्थायी रूप से बढ़ायी जायेगी। इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना बना रहा है। इस से भारत मे रक्षा बलों में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इस से देश महिला सशक्तिकरण की तरफ बढेगा। इस परेड से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधत्व मिलेगा। पिछले महीने जारी एक सर्कुलर में यह बताया गया था कि 2024 में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर केवल महिलाएं ही होंगी। इसकी तैयारी करने के लिए सभी संगठनो को आदेश जारी कर दिए गये हैं।

2023 में भी देखी नारी शक्ति

पिछले साल की थीम नारी शक्ति में नौसेना की एक झांकी में सभी महिला क्रू को हाइलाइट करके डॉर्नियर विमान की एक महिला एयरक्रू को दिखाया गया था। महिला केंद्रीय रिजर्व बलों के अधिकारियों की एक सशत्र पुलिस बटालियन भी उपस्थित थी।

शिवांगी सिंह-2022
शिवांगी सिंह देश की पहली महिला राफेल पायलट 2022 के गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा थीं। वह भारतीय वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली केवल दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट थीं।

भावना कंठ-2021
भावना कंठ 2021 में आईएएफ की झांकी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला जेट फाइटर थीं। वह प्लाइट लेफिटनेंट हैं।

तानिया शेरगिल-2020
तानिया शेरगिल ने साल 2020 की गणतंत्र दिवस परेड में पहली महिला परेड सहायक के रूप में सभी पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व किया था।

महिला टुकड़ी2019
असम राइफल्स की एक महिला टुकड़ी ने साल 2019 में पहली बार भाग लिया था. मेजर खुशबू कंवर ने देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल के प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

महिला बाइकर्स2018
सीमा सुरक्षा बल की सभी महिला बाइकर्स ने साल 2018 में परेड में हिस्सा लिया था. बीएसएफ की 27 सदस्यीय महिला डेयरडेविल्स ने अपनी 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर स्टंट का प्रदर्शन किया.

साल 2015 में वायु सेना की और नौसेना की पूरी महिला टुकड़ी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर राष्ट्रपति भवन के बीच मार्च किया था। इसमे नौसेना की नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर संध्या चौहान और वायु सेना दल का नेतृत्व करने वाली स्नेहा शेखावत थीं।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version