Why Movies Release On Friday: शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का ये है कारण, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Why Movies Release On Friday

Why Movies Release On Friday: अगर आप फिल्मी दुनिया के शौकीन हैं तो आप जानते ही होंगे कि भारत में अधिकतर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती है। हमारे देश में ऐसे काफी लोग हैं, जो हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वह एक नई फिल्म देख पाए। अगर आप भी फिल्मों में रूची रखते हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए।

शुक्रवार को फिल्म रिलीज

दरअसल, शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का इतिहास काफी पुराना है। इस आर्टिकल को पढ़ने वाले बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि भारत में शुक्रवार को ही अधिकतर फिल्में रिलीज क्यों होती हैं तो नीचे जानिए क्या है इसका प्रमुख कारण।

यह भी पढे़ : CAREER TIPS : 12 वीं के बाद किस फील्ड में करियर को बढ़ाए आगे, यहाँ मिलेगा हर सवाल का जवाब

जानिए क्या है इसका बड़ा कारण

भारत में शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का तरीका अपना नहीं है। बताया जाता है कि भारत में इस रिवाज को अमेरिका के हॉलीवुड से लिया गया है। हॉलीवुड से ये सिलसिला भारत में तेजी से प्रसारित हो गया। हॉलीवुड में इसकी शुरुआत साल 1940 में हुई थी। मगर भारत में इसकी शुरुआत साल 1960 में हुई। बताया जाता है कि 5 अगस्त 1960 को पहली बार मुगल-ए-आजम को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद फिर शुक्रवार को ही फिल्म रिलीज का ट्रेंड बन गया।

तो शुक्रवार को फिल्म रिलीज होती है

वहीं, शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का दूसरा कारण है कि ये हफ्ते का आखिरी काम का दिन होता है। इसके बाद शनिवार और रविवार को लोगों की छुट्टी होती है। ऐसे में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने से फिल्म बनाने वालों को काफी फायदा हो जाता है। शुक्रवार के बाद लोगों के पास फिल्म देखने के लिए दो दिन का वक्त होता है। ऐसे में फिल्म बनाने वालों की अच्छी कमाई हो जाती है।

ये वजह है हैरान करने वाली

भारत में शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी का दिन भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन को धन-दौलत और समृद्धि का दिन कहा जाता है। ऐसे में मान्यता है कि इस दिन किया गया काम काफी अच्छा फल देता है। यही वजह है कि कई निर्माताओं का मानना है कि इस दिन जो फिल्म रिलीज होगी, वो अगले दो दिनों में अच्छी कमाई करेगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पहले सोमवार को फिल्में रिलीज होती थी।

अब टूट रहा है ये ट्रेंड

अब भारत में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का एक आम सा ट्रेंड बन गया है। हालांकि, अब इसमें काफी कमी देखी जा रही है। अब फिल्म निर्माता शुक्रवार के बजाय किसी अलग दिन या फिर किसी त्योहार वाले दिन भी फिल्म को रिलीज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: How to Handle Pressure: क्या अक्सर बिगड़ जाता है आपका काम, स्ट्रेस होने पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version