अमेरिका की इस नदी में छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, आधे रास्ते में गायब हो जाता है पानी

Minnesota River

Minnesota River

Minnesota River: अमेरिका में एक मिनेसोटा नदी स्थित है। यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका में मिनेसोटा नाम के राज्य में है, इस राज्य में होने के कारण इस नदी का नाम मिनेसोटा रिवर है। मिनेसोटा नदी एक सहायक नदी है यानी ट्रिब्यूटरी है। इस नदी की लंबाई करीब 534 किलोमीटर है। इस नदी का स्त्रोत मिनेसोटा की एक झील है और इस झील को बिग स्टोन लेक कहा जाता है।

मिनेसोटा नदी ने 1862 डकोटा युद्ध में निभाई थी बड़ी भूमिका

मिनेसोटा नदी शहरों के ठीक दक्षिण में जाकर मिसिसिपी में मिलती है। इस नदी का निर्माण अमेरिका में हिम युग के बाद हुआ और माना जाना है। मिनेसोटा नाम का अर्थ है कि आकाश के रंग का पानी हालांकि पहले इसका नाम Cloud tinted water था। इतिहासकारों की मानें तो इस नदी ने US डकोटा युद्ध 1862 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

मिनेसोटा नदी का रहस्य आज भी है अनसुलझा

लेकिन अब इस नदी के गायब होने का रहस्य अभी तक कोई नहीं जान पाया है। इक तरह नदी सामान्य तरह से बहती है तो वहीं दूसरी ओर यह नदी का दूसरा भाग कहां जाकर समाप्त होता है आज तक यह किसी को नहीं पता चल पाया है। हालांकि कुछ वैज्ञानिको ने इस नदी के रहस्य को जानने का प्रयास किया लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति इसके बार में कोई पुख्ता जानकारी पता नहीं लगा पाया है। वहीं कुछ लोग यह मानते हैं कि इस नदी की गुफाएं ज्यादातर लाइन स्टोन पत्थर से बनती है वहीं वैज्ञानिक मानते हैं कि इस नदी की गुफा का अंतिम छेद एक लावा ट्यूब में निकलता है, लेकिन लास्ट में फिर इस नदी के लुप्त होने का रहस्य…रहस्य ही बनकर रह गया है।

नदी में 8000 साल पुरानी खोपड़ी मिली

अमेरिका में मिनेसोटा नदी के पास वैज्ञानिको को एक इंसानी खोपड़ी का हिस्सा मिला था। जिसके बाद वैज्ञानिको ने इस इंसानी खोपड़ी की जांच की तो पता चला कि यह खोपड़ी पुरातन काल की है और खोपड़ी में 8000 साल पुरानी थी। माना जाता है कि एक बार सूखा पड़ने की वजह से नदी के पानी का स्तर कम हो गया था और जिसके बाद यह खोपड़ी नदी में देखी गई। फॉरेंसिक जांच में पाया गया कि इस खोपड़ी पर चोट के निशान भी मौजूद थे।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version