Richest Village of India: भारत के इस गांव में हैं सबसे ज्यादा NRI, आधी आबादी विदेश में, 11 बैंक शाखाओं में होता है करोड़ों का लेनदेन

Richest Village of India

Richest Village of India

Richest Village of India: विदेश में रहने या जाने का सपना जिंदगी में हर कोई कभी न कभी जरूर देखता है। लेकिन बहुत कम लोग ही विदेश जा पाते हैं। कोई पढ़ाई या नौकरी तो कोई घूमने के लिए विदेश जाता है। भारत से भी हर साल कई लोग विदेश जाते हैं। जबकि कई लोग पहले से ही विदेशों में रह रहे हैं। विदेशों में रह रहे लोगों या NRI का नाम जब भी मन में आता है तो लोग अक्सर पंजाब की तरफ देखते हैं। लोगों को लगता है की पंजाब की ज्यादातर लोग विदेशों में रहते होंगे।

लोग ऐसा इसलिए भी सोचते हैं क्योकि कनेडा को MINI पंजाब कहा जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। आज इस खबर में हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां की आधी आबादी विदेश में रहती है और गांव के हर परिवार में एक NRI सदस्य हैं। इतना ही नहीं इस गांव को भारत का सबसे अमीर गांव भी कहा जाता है। इस गांव में रह रहे लोगों की अमीरियत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस गांव में कुल 11 बैंक शाखाएं हैं।

कहां है ये गांव

ये गांव है गुजरात के आणंद जिले में है। इस गांव का नाम है धर्मज गांव। जैसे ही आप इस गांव में जाएंगे तो आपको हर तरफ बड़ी-बड़ी कोठियां और चौड़ी पक्की सड़कें दिखाई देंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव की एक खास बात ये भी है कि यहां आपको कहीं भी कूड़ा करकट देखने को नहीं मिलेगा। यहां के लोग साफ-सफाई पर भी विशेश ध्यान देते हैं। इस गांव की संपन्नता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां की 50 बीघा जमीन पर सिर्फ घांस उगाई जाती है, जो गांव के जानवरों को चारे के तौर पर दी जाती है। ये गांव इतना विकसित है कि यहां अंडर ग्राउंड ड्रेनेज की सुविधा भी है। वहीं, गांव की 11 बैंक शाखाओं में हर साल कुल करोड़ों का लेनदेन होता है।

गांव की आधी आबादी विदेशों में

बता दें कि इस गांव की आधी आबादी विदेशों में रहती है। गांव में फिलहाल 2,770 परिवार रहते हैं और गांव की कुल आबादी लगभग 11,333 है। जबकि अगर यहां के लोगों के विदेश में रहने की बात करें तो यहां के लगभग 1700 परिवार ब्रिटेन में रहते हैं, वहीं 800 परिवार अमेरिका में और लगभग 300 परिवार कनाडा में रहते हैं। जबकि 150 के आस पास परिवार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version