Bihar Scholarship 2023: बिहार के इन छात्राओं को सरकार से मिलेगी 50 हजार तक की स्कॉलरशिप, यहां करें अप्लाई

Bihar Scholarship 2023: बिहार में महागठबंधन सरकार ने प्रदेश के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि वह 12वीं पास और ग्रेजुएट छात्राओं को छात्रवृत्ति देंगे। इस ख़बर के प्रकाश में आते ही प्रदेश भर की छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं। सरकार की इस नई मुहिम से लाखों मेधावी छात्राओं को सहायता मिलेगी। अगर आप 12वीं पास हैं तो आपको बिहार मेधा सॉफ्ट स्कॉलरशिप (Bihar Medha Soft Scholarship) के तहत कुल 10000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आपको कुल 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलने की संभावना है। बता दें कि इसको लेकर प्रदेश व देश की मीडिया में प्रकाशित या यूं कहे तो प्रसारित ख़बर की मानें तो प्रदेश सरकार के इस छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Scheme) से सूबे के लगभग 3,45,795 मेधावी छात्राओं को सहायता मिलने की प्रबल संभावनाएं है।

Bihar Medha Soft Scholarship Scheme से जुड़ी अहम जानकारी

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए इच्छुक छात्रा तय समय सीमा से पहले आवेदन कर दें अन्यथा तय तिथि के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। जो छात्रा इस छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Scheme) के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बिहार सरकार के E-Kalyan पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई छात्रा बिहार मेधा सॉफ्ट स्कॉलरशिप (Bihar Medha Soft Scholarship) के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।

ये भी पढ़ें: Agriculture Engineering After 12th: एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग करके कृषि क्षेत्र में बनाए करियर, लाखों में मिलेगी सैलरी

Bihar Medha Soft Scholarship के लिए ऐसे करें अप्लाई

मेधा स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक बेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध For 2022 Scholarship लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें का लिंक दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही स्क्रीन पर Apply Online का नया लिंक दिखेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद पेज में मांगी गई तमाम जानकारी को भर कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप आवेदन फॉर्म भरने के पात्र होंगे। मालूम हो कि यह छात्रवृत्ति योजना सिर्फ प्रदेश के लड़कियों के लिए ही हैं। यानी इसे ऐसा समझा जाए तो प्रदेश के छात्रों के लिए यह सुविधा नहीं है। बहरहाल, ये स्कॉलरशिप योजना (Scholarship Scheme) सिर्फ प्रदेश के छात्राओं के लिए ही है।

ये भी पढ़ें: Pakistani University ने परीक्षा में ‘भाई-बहन’ पर पूछा अजीबोगरीब सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version