General Knowledge: अहमदाबाद की झील या फिर कुछ और है SBI के LOGO के पीछे की कहानी, जानें क्या है सच्चाई?

General Knowledge: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है। यह विश्व में भी सबसे बड़े वित्तीय सेवा प्रदाता निगमों में है। किसी भी सर्विस प्रोवाइडर संस्थान की एक सिंबोलिक पहचान होती है। जो किसी न किसी लोगो के रूप में प्रकट की जाती है। ताकि नागरिकों को बिना किसी शाब्दित व्याख्या के पहचान करा सके। इसी कड़ी में एसबीआई का LOGO भी जिसे देखते ही लोगों को पता चल जाता है कि यह किस बैंक का है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर लोगो को डिजाइन करन के पीछे कुछ न कुछ प्रेरणा और प्रतीकात्मकता होती है। इसी तरह कहा जाता है कि SBI के लोगो का डिजाइन गुजरात के अहमदाबाद स्थित कांकरिया झील के एरियल दृश्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर भी एक जोरदार बहस हो चुकी है। तो आइये जानते हैं क्या है असल सच्चाई।

पहला अनुमान कांकरिया झील

पिछले सालों से अहमदाबाद के कांकरिया झील की एरियल व्यू से ली गई चित्र को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचारित और दावा किया जा रहा है कि SBI का लोगो इसी झील से प्रेरित है। यहां तक कि कई न्यूज संगठनों ने भी इसे सच मान लिया। लेकिन ये भी एक सच है कि यह SBI लोगो झील से प्रेरित न होकर सिर्फ एक संयोग है कि दोनों की आकृति समान है। जबकि इसके पीछे की कहानी ही कुछ और है।

इसे भी पढ़ेंः UP Sanskrit Board Result 2023 में 12वीं के मुस्लिम छात्र इरफान ने किया टॉप, 13,738 छात्रों को छोड़ा पीछे

बरगद के पेड़ से की-होल बनने की कहानी है लोगो

बता दें प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक रिपोर्ट में SBI लोगो बनने की कहानी में कहा गया है कि पहले SBI का लोगो वास्तव में एक बरगद के पेड़ से प्रेरित था। जो SBI बनने से पहले अंग्रेजों ने इस बैंक की शुरूआत इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया (IBI)के तौर पर की थी। जिसे सन 1920 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1920 के तहत स्थापित किया गया था। यह उस समय के महानगरों बॉम्बे,मद्रास तथा कलकत्ता के बैंकों को मिलाकर तैयार किया गया था। लेकिन आजादी के बाद 1955 में भारत सरकार ने आईबीआई को बदलकर SBI बना दिया। उस समय इसके लोगो को गोल सिक्के पर बरगद के पेड़ के साथ जारी किया गया था।

डिजाइन टीम के अधिकारी ने बताई सच्चाई

2018 में दो सदस्यीय लोगो डिजाइनर टीम के हिस्सा रहे शेखर कामत ने इस बहस पर लगाम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया। SBI के इस लोगो का अहमदाबाद की कांकरिया झील से कोई लेना-देना नहीं है। बल्कि लोगो को एक की-होल दिखाया गया है। शेखर कामत के मुताबिक “SBI का लोगो बुनियादी सादगी दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था। ये एक की-होल है, जिसका भारतीय समाज में विशेष मतलब होता है। ये सुरक्षा का प्रतीक है और इसे पूरे भारत में पहचाना जा सकता है।”

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version