Climate Clock: मानवता के विनाश को ज्यादा वक्त नहीं… उल्टी गिनती गिन रही कयामत की ये घड़ी!

Climate Clock

Climate Clock


जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। इसकी वजह से जहां एक ओर मौसम के पैटर्न में तेजी से बदलाव हो रहा है, तो वहीं अन्य जलवायु संबंधी आपदाओं का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग से तो आप परिचित ही होंगे और जानते भी होंगे की अगर इसे समय से नहीं रोका गया तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। वैसे तो वक्त देखने के लिए लोग घड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दुनिया में एक घड़ी ऐसी भी है जो दुनिया के विनाश का टाइम बताती है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसी कौन सी घड़ी है, तो हम आपको बता दें कि इसे Climate Clock कहते हैं.

Earth Day के मौके पर लॉन्च हुई थी Climate Clock

हाल ही में अर्थ डे के मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोलर मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर डॉ. चेतन सोलंकी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस क्लॉक को लॉन्च किया था। ये घड़ी बता रही है कि सिर्फ 6 साल 90 दिन और 22 घंटे में कैसे धरती का तापमान 1.5 डिग्री बढ़ जाएगा।

ऐसा क्या है इसमें खास ?

भारत के सोलर मैन सोलंकी ने बताया कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी जलवायु परिवर्तन के खतरों से अनजान है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नाम पर लोगों की जिंदगी को बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस खतरे के आने में कितना वक्त बचा है. इसलिए इस इस घटी को लॉन्च किया गया है।

2030 में क्या होगा ?

दुनियाभर में हो रहे शोधों और वैज्ञानिकों का यही कहना है कि पृथ्वी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एक ताजा शोध के अनुसार साल 2030 तक तापमान में 1.5 डिग्री बढ़ जाएगा। अगर ऐसा हुआ, तो इसका हम पर बहुत विपरीत पड़ेगा। यह बदलाव अपने साथ कई बड़े बदलावों को लेकर आएगा.

क्या करती है Climate Clock ?

डॉ. चेतन सोलंकी ने बताया कि क्लाइमेट क्लॉक इस बात की याद दिलाएगी कि ग्लोबल वार्मिंग तक पहुंचने में कितना समय बचा है। इसके मुताबिक अगले 6 साल 90 दिन 22 घंटे में धरती का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। इसका सीधा असर पर्यावरण और हमरे जीवन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2030 में एक तय समय के बाद यह घड़ी बंद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Why Dogs Cry At Night: क्या रात में कुत्तों के रोने से आप भी हैं परेशान ? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version