Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 12000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, कल से आवेदन शुरू

Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से एक है जहां विधान सभा के चुनाव इसी साल होने वाले हैं। चुनाव से पहले ही लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12,489 शिक्षकों के पद पर भर्ती का नोटीफिकेश दे दिया है। कल से इसके लिए आवेदन भी शुरू हो जायेंगे। इस भर्ती का छत्तीसगढ़ के लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए भर्ती की प्रक्रिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्यता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सीजीव्यापम द्वारा शनिवार, 6 मई 2023 से शुरू की जाएगी।

छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 6 मई को एक्टिव होने वाले लिंक से भर्ती की जानकारी डाऊवलोड़ कर सकेंगे। इसी के एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लाई भी कर सकते हैं।

कितने पद हैं?

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में 12449 शिक्षक भर्ती की जानकारी दी है। इस भर्ती के साथ ही साथ यह भी जानकारी दी है ति कई अन्य भर्तियों के लिए और आगे भी विज्ञापन जारी किए जायेंगे। इसी क्रम में उन्होंने जल संसाधन विभाग में भी 352 उप पदों पर अभियंताओं की भर्ती के आदेश जारी कर दिए जाने की जानकारी दी है।

यह भर्ती सीधी चयन प्रक्रिया के आधार पर की जायेगी। इसमे सहायक अध्यापकों के कुल पद 6225 पद हैं। शिक्षकों के कुल 5277 पद हैं। इसमें 432 पद व्याख्याता के हैं जिन पर भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार ही की जायेगी। यानि परीक्षा मण्डल GVYAPAM) अनुसार ही की जायेगी। इस भर्ती के लिए उम्ममीदवार इस लिंक पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। https://vyapam.cgstate.gov.in/ इस लिंक पर पूरी जानकापी मौजूद है।

इसे भी पढ़ेंः NAAC Grading: DAV बनारस बना दूसरी बार नैक A+ ग्रेड पाने वाला यूपी का पहला कॉलेज, इन सुविधाओं में रहा सबसे आगे

Exit mobile version