Tamil Nadu 12th Result 2023 8 मई को होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Tamil Nadu 12th Result 2023: तमिलनाडू में 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। 8 मई को ​TN 12th Result 2023 को जारी किया जाएगा। छात्र और छात्राएं एग्जाम होने के बाद से ही 12वीं के रिजल्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। बारहवीं का ये रिजल्ट सुबह 9.30 पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद छात्र  tnresults.nic.in की आधिकारिक साइट पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। इस साइट से रिजल्ट देखा भी जा सकता है और डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

शिक्षामंत्री करेंगे रिजल्ट जारी

तमिलनाडू में 12वीं की परीक्षाएं 13 मार्च 2023 से लेकर 3 अप्रैल 2023 तक चली थीं। इस बार 8.8 लाख बच्चों ने प्रतिभाग किया था। एग्जाम के लिए 31000 से ज्यादा केन्द्र बनाए गए थे। खबरों की माने तो इस बार तमिलनाडू के 12वीं का रिजल्ट बेहद खास रहने वाला है। इस बार राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परिणामों की घोषणा करेंगे। आप खुद भी अपने परिणाम देख सकते हैं। उसके लिए बस आपको कुछ आसान स्प्टेस को फॉलो करना होगा।

यह भी पढे़ : Exam Time Management Tips : एग्जाम की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान, टाइम मैनेजमेंट के ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

इन आसान टिप्स से रिजल्ट करें डाउनलोड

छात्र को सबसे पहले आधिकारिक साइट  tnresults.nic.in  पर जाना होगा। उसके बाद TN HSE (+2) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को भरना होगा। जैसे ही आप इस जानकारी को भरकर सब्मिट करेंगे वैसे ही आपको 12वीं के परिणामों की जानकारी मिल जाएगा। यहां से आप रिजल्ट को देख भी सकते हैं और डाउनलोड करके प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: NURSING COLLEGE में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े! जांच में जुटी पुलिस

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version