General Knowledge: ऐसा अद्भुत देश जहां सिर्फ 40 मिनट की होती है रात, 76 दिन सूरज नहीं डूबता, जानें इसके पीछे की वजह

General Knowledge: एक ऐसे देश के बारे में कभी सुना है, जहां रात ही नहीं होती। होती भी है तो सिर्फ 40 मिनट के लिए सूरज डूबता है। इस देश मे शाम तो होती है लेकिन रात नहीं होती। ये दुनिया का इकलौता अद्भुत देश है , जहां 2 महीनों तक सुरज नहीं डूबता। आधी रात के समय भी सूरज क्षितिज पर चमकता रहता है।असाधारण घटनाओं में जीता ये देश असाधारण जीवनशैली का अनोखा देश है। जी हां हम बात कर रहे हैं यूरोप के ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ नॉर्वे की। जहां मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूरज सिर्फ 40 मिनट के लिए डूबता है।

लैंड ऑफ मिडनाइट सन

दुनिया के उत्तरी ध्रुव के पास आर्कटिक सर्कल में बसे नॉर्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। जहां सूरज डूबता नहीं बल्कि क्षितिज पर जाकर 40 मिनट के लिए टिक जाता है। आपके मन मे कई सवाल उठने लगे होंगे। तो क्या इस देश के लोग 2 महीने तक सोते भी नहीं! कैसे दिन और रात होने का निर्धारण करते होंगे। वास्तव में नॉर्वे धरती के बिंदु के पास है। जहां से धरती का अक्ष माना जाता है। अंधेरा नॉर्वे के किनारे होता हुआ निकल जाता है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

अलग अलग समय का होता है दिन

नॉर्वे में मई से जुलाई के 76 दिनों तक दिन 20 घण्टे का होता है। सूर्य का उजाला बना रहता है। तो इसके बाद धीरे धीरे फिर परिस्थिति बदलती है और नवंबर से जनवरी के बीच पूरी तरह अंधेरे में चला जाता है। इन 3 महीनों सूरज नही उगता। यह एल नार्डिक समूह का यूरोपीय देश है। जिसके प्रति किमी में सिर्फ 14 नागरिक रहते हैं। इसकी जनसंख्या मात्र 54 लाख है। उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण भयानक सर्द देश है। बेशुमार ग्लेशियर वाला देश है।

इसे भी पढ़ेंःIIT Madras: JEE मेन 2023 में नहीं आया है नाम तो न हों मायूस, इस मौके का फायदा उठाकर कर सकते हैं IIT

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version