अंग्रेजी के इन शब्दों की फुल फार्म हिन्दी में नहीं जानते हैं तो नॉलेज के लिए जान लीजिए, होगा फायदा

दुनिया में तकनीक रोज कुछ ना कुछ आ रही है। उसी तकनीक के साथ आते हैं हजारों ऐसे शब्द जिनका नाम या तो डिक्शनरी में हजारों साल से दबा रहता है या फिर वो शब्द जिनका मतलब डिक्शनरी में बाद में आता है। उन शब्दों को अंग्रेजी में ईजाद किया जाता है लेकिन हिन्दी या बाकी भाषाओं में उनके लिए कोई नया शब्द बनाने की जगह उन्हें वैसा का वैसा ही हिन्दी में ले लिया जाता है। वह शब्द क्योंकि बाजार से निकलकर इंसान तक पहुंचते हैं तो बाजार की जरूरत के हिसाब हर कोई उनको वैसे ही अपना लेता है। ऐसे बहुत से शब्द हैं जिनको हम उनकी शॉर्ट फॉर्म में ही जानते हैं। उकी फुलफार्म जबकि और मजेदार

vodafone- वोड़ाफोन एक ऐसा नाम है जो मूलत: है तो अंग्रेजी का लेकिन इसको बोलने वाले में सबसे बड़ी संख्या हिन्दी की है। हिन्दी में बिना पढ़े लिखे लोग भी इसे बिना रूके बोलते हैं। यह तीन शब्दों की शॉर्ट फॉर्म है जिसे कंपनी ने अपने कारोबार के लिए नाम दिया है। इस शॉर्ट फॉर्म की फुल फार्म के बारे में बात करें तो voice data fone होती है।

BMW- यह भी एक बहुत ही मंहगी और दुनिया में नामी कार का नाम है। इस कंपनी की शुरूवात कार्ल रैप ने 1916 में की थी। जिसे कारोबार के लिए कंपनी शॉर्ट में पेश किया है। या यू कहें ब्रांड बनाने के लिए कंपनी ने इन तीन लेटर को एक साथ मिलाकर बाजार में उतार दिया है। इसकी फुल फॉर्म है, रैप मोटर वर्कस

SMS-यह शब्द हिन्दी बोलने वालों के लिए बहुत ज्यादा पुराना नहीं है। इस शब्द को बाजार ने विश्व भर में फैला दिया है। हिन्दी क्षेत्र में ये शब्द फोन आने के बाद से प्रचलित हुआ है। इसका हिन्दी संदेश होता है लेकिन इसकी फुल फार्म Short Message Service होती है।

JCB- यह नाम कंसट्रक्शन क्षेत्र में काम करने वाले लोग बार-बार इस्तेमाल करते हैं। यह एक खुदाई करने वाली आधुनिक मशीन है जो मिट्टी को खोदती है। यह एक कंपनी की शॉर्ट फॉर्म है जिसका पूरा नाम Joseph cyril bamford है।

इसे भी पढ़ेंः NAAC Grading: DAV बनारस बना दूसरी बार नैक A+ ग्रेड पाने वाला यूपी का पहला कॉलेज, इन सुविधाओं में रहा सबसे आगे

Exit mobile version