Smallest Country: दुनिया में आपने सबसे अधिक आबादी वाले देश के बारे में सुना होगा। अभी इस लिस्ट में चीन पहले नंबर पर है वहीं भारत दूसरे पर है। लगातार बढ़ रही इस जनसंख्या को कम करने के लिए सरकार भी अलग – अलग तरह के नियम कानून बना रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश कौन सा है। अगर नहीं तो आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
सीलैंड दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश
इंग्लैण्ड के पास ही समुद्र के समीप है यह देश सीलैंड। इस देश के बारे में बताया जाता है कि यह इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह देश एक खंडहर हो चुके किले पर बसा हुआ है। इस खंडहर किले का निर्माण दूसरे विश्व युद्ध के समय में ब्रिटेन के राजाओं के द्वारा बनवाया गया था। फिलहाल अभी इस देश की आबादी केवल 27 लोगों की है। एक बार यह सुनकर आपको भी आश्चर्य हो रहा होगा की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन यह सच है। वहीं अन्य देशों की तरह के ब्रिटेन के राजाओं ने अपना भी कब्ज़ा इस देश पर जमाए रखा।
ये भी पढ़ें: Medicine expire Date: आज एक्सपायर हुई दवाई अगर कल खा ली तो क्या होगा ?
इतना कम है देश का क्षेत्रफल
अगर इस देश के क्षेत्रफल की बात करें तो केवल 1 किमी है। वहीं यह देश जहां बसा हुआ है उस किले को रफ फोर्ट के नाम से दुनिया जानती है। यहां के लोगों के पास अभी आजीविका का भी कोई संसाधन मौजूद नहीं है। इस देश का प्रिसं आज से लगभग 11 साल पहले 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के एक शख्स को बनाया गया था। वहीं इस शक्स की मौत हो जाने के बाद इसके बेटे माइकल को सीलैंड का राजा बनाया गया। इस देश को माइक्रो नेशन देश की श्रेणी में रखा गया है। माइक्रो नेशन देश की श्रेणी में ऐसे देश आते हैं जिन्हे इंटरनेशनल के द्वारा मान्यता नहीं मिली हुई होती है। अगर देखा जाए तो सीलैंड अभी तक किसी भी देश का हिस्सा नहीं है।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।