SCO Summit 2023: आखिर क्यों अंग्रेजी को तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की मांग कर रहा भारत, जानें वजह

SCO Summit 2023

SCO Summit 2023

SCO Summit 2023: इस साल भारत शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO की मेजबानी करने वाला है जिसका आयोजन 3 और 4 जुलाई को नई दिल्ली में किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से भारत इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर कर रहा है। वहीं भारत इस प्रोग्राम के लिए अंग्रेजी को इसकी कामकाज की तीसरी भाषा बनाने की मांग काफी समय से कर रहा है। कहा जा रहा है कि भारत की तरफ से अपनी इस मांग को इस साल भी SCO Summit में रखा जा सकता है। वर्तमान समय में इनकी आधिकारिक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। यह संगठन अपने कामों और गतिविधियों के लिए आधिकारिक भाषा चीन की मंदारिन भाषा का इस्तेमाल करता है और इसके अलावा रूसी भाषा का भी इस्तेमाल करता है। खबरों की मानें तो SCO Summit में भारत इस साल अंग्रेजी को तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की कोशिश कर सकता है।

यह भी पढे़ं: Exam Time Management Tips : एग्जाम की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान, टाइम मैनेजमेंट के ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

क्यों अंग्रेजी को तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की मांग कर रहा भारत

ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत अंग्रेजी को तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की मांग कर रहा है बल्कि इससे पहले भी भारत ने अंग्रेजी को SCO की तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की मांग की है। बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन दुनिया के 8 देशों का ग्रुप है। इस ग्रुप में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तजाकिस्तान शामिल है। अब तक होने वाले SCO Summit में भारत समेत कई देशों को समिट की बात समझने के लिए ट्रांसलेटर की जरूरत होती है क्योंकि समिट में सभी दस्तावेज और भाषण आदि चीनी भाषा या रूसी भाषा में होते हैं। भारत अपनी और अन्य देशों की भाषा समझने को लेकर हो रही परेशानी को खत्म करने के लिए अंग्रेजी भाषा को तीसरी आधिकारिक भाषा बनाना चाहता है। इससे सभी भाषण और दस्तावेज भारत समेत अन्य देशों को समझ आ सकें। इस मामले में भारत को कई अन्य देशों का सपोर्ट भी मिल रहा है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

खबरों की मानें तो इस साल समिट के दौरान आतंकवाद को रोकने की नीति, अफगानिस्तान में शांति, चाबहार पोर्ट जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और इन मुद्दों पर रणनीति भी तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: NURSING COLLEGE में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े! जांच में जुटी पुलिस

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version