TN 12th Result 2023 Topper: 12वीं बोर्ड परीक्षा में बढ़ई की बेटी ने किया कमाल, सभी विषयों में हासिल किए 100 अंक, ऐसे रचा इतिहास

TN 12th Result 2023 Topper:

TN 12th Result 2023 Topper:

TN 12th Result 2023 Topper: कहते हैं जहां चाह होती है वहीं राह होती है। अगर इंसान कुछ ठान ले तो उसे अपनी मंजिल मिल ही जाती है। जी हां, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक बढ़ई की बेटी एस नंदिनी ने। एस नंदिनी तमिलनाडु बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस बार की टॉपर हैं। इतना ही नहीं 12वीं में सभी विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर एस नंदिनी ने रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGI) ने 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस बार के टॉपर का भी ऐलान किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिंडीगुल जिले की एस नंदिनी इस बार की टॉपर हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया है।

ऑडिटर बनना चाहती हैं नंदिनी

नंदिनी ने जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान से पढ़ाई कर बोर्ड की परीक्षा दी थी। नंदिनी ने तमिल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 600 अंक हासिल किए। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय नंदिनी ने अपने माता-पिता को दिया। नंदिनी ने कहा “मेरे पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे पढ़ाई से रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी शिक्षा ही मेरी दौलत है और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है।” नंदिनी ने कहा कि वह ऑडिटर (लेखा परीक्षक) बनना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: SSC GD Result 2023: पैरामिलिट्री फोर्सेस की मार्क्स शीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

94.03 फीसदी रहा 12वीं का परिणाम

बता दें कि बीते सोमवार को तमिलनाडु बोर्ड (Tamil Nadu Board Result 2023) ने 12वीं कक्षा का परीणाम जारी किया था। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 8,03,385 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 7,55,451 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस तरह तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 94.03% रहा है। जिसमें से कुल 90.20 फीसदी लड़कियां और 81.3 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! TS Inter 2023 के रिजल्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना परिणाम

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version