Why Dogs Cry At Night: क्या रात में कुत्तों के रोने से आप भी हैं परेशान ? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Why Dogs Cry At Night

Why Dogs Cry At Night

Why Dogs Cry At Night: रात में सोते समय कुत्तों के भौंकने से आपकी नींद भी कभी न कभी जरूर टूटी होगी या कुत्तों के रोने से आप परेशान हुए होंगे। बहुत से लोग तो इसे अपशगुन भी मानते हैं। कई बार तो आपका मन भी किया होगा कि इन्हें सबक सिखाया जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कुत्ते रात के समय ही ऐसा क्यों करते हैं ? इसके पीछे भी एक वजह है, जो हम आपको इस खबर में बताएंगे.

कुछ लोगों का मामना है कि कुत्तों को आत्माएं दिखती हैं, इसलिए जब रात को उन्हें भूत-प्रेत दिखते हैं तो वे भौंकने लगते हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या ये इसकी वजह है ? नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। ये तो मात्र एक अंधविश्वास और लोक मान्यताओं की बात है। इस मामले में विज्ञान का अपना अलग मत है। वैज्ञानिक भूत-प्रेत वाली बातों पर भरोसा नहीं करते। उनका मानना है कि कुत्तों का रात को भौंकना, इंसानों को अपनी ओर आकर्षित करने का एक तरीका है।

कुत्तों के रोने की कई वजह

दुखी होने पर रोते हैं कुत्ते: कुत्तों पर किए गए कुछ शोध बताते हैं कि जब भी कुत्ते अपने पुराने इलाके को छोड़कर, किसी नए इलाके में आते हैं या भटक जाते हैं तो वो भी इंसानों की तरह दुखी हो जाते हैं। इसी दुख में वो रात को रोना शुरू कर देते हैं। आधी रात में अक्सर वो अपने परिवार से बिछड़ने की वजह से भी रोते हैं। खासतौर अगर कुत्ता पहले किसी घर में पला हुआ हो तो उसका दर्द और भी बढ़ जाता है।

तबियत खराब होने पर भी रोते हैं कुत्ते: इसके अलावा, चोट लगने पर या फिर तबियत ठीक न होने पर भी कुत्ते रात में रोना शुरू कर देते हैं। साथ ही जब कोई दूसरे इलाके का कुत्ता उनके इलाके में आने की कोशिश करता है, तो वो इस बात को लेकर भी रोना शुरू कर देते हैं। इस प्रकार वो चिल्लाकर अपने बाकी साथियों को अलर्ट भेजते हैं।

उम्र बढ़ना भी कुत्तों के रोने की वजह: उम्र बढ़ने के साथ कुत्ते डरपोक हो जाते हैं। इसलिए बुढ़ापे में उन्हें ज्यादा डर लगता है। इसी डर की वजह से वो रात में अकेलापन महसूस करते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा कुत्तों को अपने साथी के जाने का भी बहुत गम होता है। जिसके चलते वे रोने लगते हैं और खासकर रात के समय अपना दुख जाहिर करते हैं।

ये भी पढ़ें: Saffron colour: सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है केसरिया, फायदे दिल खुश कर देंगे

Exit mobile version