HP NTT Recruitment 2023: लैप्स हो गया एनटीटी भर्ती का बजट, खतरे में शिक्षकों की भर्ती!

HP NTT Recruitment 2023:

HP NTT Recruitment 2023:

HP NTT Recruitment 2023: हिमाचल में NTT शिक्षकों की भर्ती न होने के चलते केंद्र की ओर से जारी 47 करोड़ का बजट लैप्स हो गया है। केंद्र ने ये बजट NTT शिक्षकों के मानदेय के लिए जारी किया था। इसके साथ ही ये शर्त भी लगाई थी की इस बजट को 31 मार्च तक खर्च कर लिया जाए। लेकिन, न ही शिक्षकों की भर्ती हो पाई और न ही ये बजट खर्च हुआ। जिसके चलते 47 करोड़ का बजट लैप्स हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भी केंद्र ने हिमाचल को इतना ही बजट जारी किया है। यदि सरकार इस साल भी भर्तियां नहीं कर पाती तो ये बजट लैप्स हो जाएगा। यूं तो प्रदेश सरकार भी चाहती है कि ये भर्तियां जल्द हो, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है।

ब्रिज कोर्स पर केंद्र ने जताई सहमति

शिक्षकों की भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बीते दिनों दिल्ली में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) के सचिव समेत कई अधिकारियों से मिले। इस दौरान उन्होंने मांग उठाई कि हिमाचल को नियमों में छूट दी जाए, ताकि हिमाचल में नए कोर्स शुरू किए जा सकें। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र ने ब्रिज कोर्स करवाने पर सशर्त सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: Himachal NTT Jobs: 4700 सरकारी स्कूल टीचरों की भर्ती जल्द होगी चालू, केंद्र ने दी मंजूरी

4700 पदों पर होनी है शिक्षकों की भर्ती

बता दें कि प्रदेश में 4700 पदों पर NTT शिक्षकों की भर्ती होनी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह भर्तियां शुरू हो जाएंगी। एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले साछ शिक्षकों की भर्ती नहीं होने के चलते केंद्र से आया 47 करोड़ का बजट लैप्स हो गया है। ऐसे में सरकार जल्द ये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है, ताकि मौजूदा बजट को खर्च किया जा सके।

इस वजह से नहीं हो पाई थी भर्तियां

NTT शिक्षकों की ये भर्तियां पूर्व भाजपा सरकार के समय में होनी थी। इसके लिए सरकार ने नए नियम भी बनाए थे। लेकिन ये भर्तियां नहीं हो पाई। पूर्व सरकार ने इसका जिम्मा इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को सौंपा था, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ये भर्तियां नहीं हो पाई। अब मौजूदा सरकार चाहती है की ये भर्तियां जल्द हों।

ये भी पढ़ें: ​CBSE Board Result 2023: सीबीएसई कल जारी करेगा बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट

Exit mobile version