NTA CMAT-GPAT EXAM 2023 : CMAT और GPAT परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

NTA CMAT-GPAT EXAM 2023 : NTA यानी नेशनल टेस्ट एजेंसी ने जीपैट और सीमैट 2023 की परीक्षा का सारा शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है जिसमें परीक्षा से जुड़ी सभी अहम सूचना दी गई है।

कब से शुरू होगी परीक्षा?


एनटीए द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के हिसाब से दोनों परीक्षा के बीच केवल 15 दिनों का अंतर है। सीमैट यानी (कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट) की परीक्षा 4 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं जीपैट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट ) की परीक्षा 22 मई , 2023 को आयोजित की जाएगी।

दोनों परीक्षाओं का आयोजन 2 शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी तो वहीं दूसरी शिफ्ट दिन में 2:30 बजे से 5:30 तक होगी।

क्या है मार्किंग का सिस्टम ?

सीमैट में केवल 100 प्रश्न आते हैं जिसमें एक प्रश्न 4 मार्क्स का होता है। इस तरह यह पेपर कुल 400 मार्क्स का होगा। जिसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लेकिन जीपैट में कुल 150 प्रश्न 500 मार्क्स के होते हैं। इसमें नेगिटिव मार्किंग भी की जाती है। दोनों ही पेपर केवल एक ही भाषा इंग्लिश में आयोजित होते हैं।

यह भी पढे़  UPSC NDA NA II final result: यूपीएससी एनडीए का परिणाम हुआ जारी, 538 उम्मीदवारों का हुआ चयन

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version