National Doctors Day: नेशनल डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिवस

National Doctor's Day

National Doctor's Day

National Doctors Day:नेशनल डॉक्टर्स डे भारत में हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे डॉ.बीसी रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन देश के सभी डॉक्टर्स और उनके काम को सराहने का दिन है।आइए जानते हैं क्यों हर साल भारत में डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढें:QS World Ranking 2024: क्यूएस रैंकिंग में भारत के 10 कॉलेज शीर्ष 500 में शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

1 जुलाई डॉक्टर्स को समर्पित

हर साल 1 जुलाई को देश में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने ट्वीटर पर बधाई दी है। आपको बता दें, ये दिन डॉ. बीसी रॉय के सम्मान में समपर्ति है। इस दिन देश भर के डॉक्टर्स के काम और त्याग के सम्मान में उन्हें बधाई दी जाती है।

जानें कौन थे डॉ. बीसी रॉय

डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। बीसी रॉय एक समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। बीसी रॉय पंश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बने। डॉ बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से की है। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की है। साल 1942 में वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे। विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के लिए बंकर बनवाए थे। ताकि युद्ध के माहौल में मेडिकल की पढ़ाई ना रुके। उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें 1944 में डॉक्टरेट ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया।सन् 1961 में डॉ रॉय को भारत रत्न से नवाजा गया। बता दें 1 जुलाई को डॉ रॉय के जन्मदिवस पर इस दिन को पुरे देश में डॉक्टर्स डे के रुप में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1991 में नेशनल डॉक्टर दिवस मनाने घोषणा की थी। तबसे हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

नेशनल डॉक्टर दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के सभी डॉक्टर्स को बधाई दी है और उनके काम की सराहना की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर के हिम्मत और दूसरे के प्रति समर्पण की बात कही है।

यह भी पढें:JoSAA Seat Allotment Result: जोसा ने पहली सीट अलॉटमेंट परिणाम किया जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version