MP One Time Exam Fees: मध्य प्रदेश सरकार के आदेश पर कर्मचारी चयन मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। जहां पहले अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए ज्यादा चार्ज और बार – बार यह चार्ज लिया जाता था। वहीं अब सरकार के द्वारा इसमें बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों को अब इसका शुल्क एक बार ही देना होगा। वहीं इसके लिए सरकार की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया है।वहीं सरकार के द्वारा जारी आदेश का पालन भी कड़ाई से करवाया जाएगा। प्रसाशन के बड़े अधिकारियों के बाद इसका लिखित पत्र भी भेजा गया है।
कर्मचारी चयन मंडल की हो रही है भर्ती
मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा इस साल प्रदेश में 1 लाख 24 हजार पदों भर्ती की जा रही है। इन पदों की भर्ती की देखरेख कर्मचारी मंडल के द्वारा किया जा रहा जा रहे हैं। ऐसे में अब इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों को इसके लिए एक बार ही शुल्क देना होगा। सरकार के द्वारा यह भी बताया गया है कि यह नियम केवल एक साल तक के लिए है।
ये भी पढ़ें: Medicine expire Date: आज एक्सपायर हुई दवाई अगर कल खा ली तो क्या होगा ?
मंडल की वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण
इस एक बार शुल्क का लाभ वही उम्मीदवार उठा सकते हैं जो इसके लिए अप्लाई किए होंगे। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाकर प्रोफ़ाइल के लिए पंजीकरण करना होगा। वहीं पहली परीक्षा में आवेदन करते समय ही केवल उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। उसके बाद से किसी भी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं देना है। मंडल ने यह आदेश शिवराज के शिक्षा मंत्री के द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद किया है।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।