MP Board ने 10वीं-12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी ऐजूकेशन ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है। एमपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी कर सकता है। नोटिस के मुताबिक MP Board Result 2023 10वीं तथा 12वीं के रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। वे छात्र जिन्होंने इस साल एमपी बोर्ड ने की परीक्षा दी हैं। वे अपना रिजल्ट वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

जानें क्या है नोटिस

MP Board के नोटिस के मुताबिक ‘माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपी वेब पोर्टल/ एसएमएस सुविधा पर अपने एग्जाम रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है। इच्छुक पोर्टल अपना प्रस्ताव 11/05/2023 तक डाक सचिव,माध्यमिक शिक्षा मंडल, शिवाजी नगर,भोपाल के नाम पर पेश कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि परिणामों प्रकाशन के लिए एकमुश्त राशि 90,000 रुपए (नब्बे हजार केवल) डीडी/एनईएफटी द्वारा बोर्ड को देय होगा और इसके लिए बोर्ड के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर करना होगा।’

इसे भी पढ़ेंः RBSE Result 2023: आज जारी हो सकते हैं 8वीं कक्षा के नतीजे, इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट

इस दिन के बाद आ सकता है रिजल्ट

एमपी बोर्ड के नोटिस के मुताबिक MP Board Result 2023 11 मई 2023 के बाद कभी भी आ सकता है। जबकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छात्रों को सलाह है कि तब तक आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें MPBSE ने 10वीं के एग्जाम 1-27 मार्च 2023 तक और 12वीं के एग्जाम 2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित किए थे।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version