Military Schools Admission: मिलिट्री स्कूल में जानें एडमिशन प्रोसेस, क्या है फीस और ऐज लिमिट

Military Schools Admission: मिलिट्री स्कूल अपने अनुशासन और बेहतर एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं। कुछ छात्र-छात्राएं ऐसी होती है जो सेना में अफसर बनना चाहती हैं। उनके लिए मिलिट्री स्कूल सबसे बेहतर साबित हुए हैं। अब साल 2022-2023 के सत्र से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में लड़कियां भी एडमिशन ले सकते हैं। कुछ लड़कियां ऐसी होती है जिनको स्कूल में एडमिशन लेने के बारे में जानकारी नहीं होती और जानकारी के अभाव के कारण उनका एडमिशन भी नहीं हो पाता। यदि लड़कियां यहां पर एडमिशन लेना चाहती है तो एडमिशन प्रोसेस प्रक्रिया के बारे में जानना होगा।

भारत के 5 मिलिट्री स्कूल पांच राज्यों में है।

1- बेंगलुरु में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
2- धौलपुर में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
3- चैल हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
4- अजमेर राजस्थान राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल
5- बेलगांव महाराष्ट्र राष्ट्रीय मिलट्री स्कूल

मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का प्रोसेस

यदि लड़कियां मिलिट्री स्कूल में एडमिशन लेना चाहती है तो इन स्कूलों में 70% ऐसे बच्चे चुने जाते हैं जिनके माता-पिता पहले ही सेना से जुड़े हुए होते हैं। इसके अलावा 30% बच्चों के पास ऐसा अवसर होता है जो मिलिट्री स्कूल की परीक्षा क्वालीफाई करके स्कूल में एडमिशन ले सकता है। स्कूलों में बच्चों को सेना के लिए सारी तैयारी कराई जाती है और सेना में जाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

Also Read- Indian Railway: भारत के रेलवे ट्रैक की लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश, यकीनन यह अनकही जानकारियां नहीं जानते होंगे आप

एडमिशन के लिए होता है एंट्रेंस एग्जाम

मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा कराई जाती हैं। जिसके जरिए छात्रों का चयन होता है। इन स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने के लिए परीक्षाएं होते हैं। इसमें ऐज लिमिट तय की गई है। जिसमें 10 से 12 साल की उम्र के बच्चे एडमिशन ले सकते हैं। वही कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

मिलिट्री स्कूल की फीस

मिलिट्री स्कूल की फीस अलग-अलग तय की गई है जैसे
OR बच्चों के लिए 12000 रुपए
JCOS बच्चों के लिए 18000 रुपए
अफसर के बच्चों के लिए 32000 रुपए
सिविलियन के बच्चे के लिए 51000 रुपए

Also Read- Railway Jobs For Women: महिलाएं रेलवे में बनाना चाहती हैं करियर तो इन पदों के लिए कर सकती हैं आवेदन, जानिए पूरी जानकारी

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version