LIC AAO Mains Result 2023 हुआ जारी, इस तरह देखें अपना नाम

LIC AAO Mains Result 2023:भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC)ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पद के लिए हुए मेन एग्जाम के रिजस्ट जारी कर दिए हैं। एग्जाम देने वाले आवेदक LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। LIC AAO के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। LIC AAO मुख्य परिणाम 2023 आवेदकों की योग्यता के आधार पर जारी किया है। बता दें LIC ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO)के लिए मेन एग्जाम 18 मार्च 2023 को आयोजित किया था।

कितने पदों की है भर्ती

बता दें LIC ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में से कुल 7754 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से कुल 761 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट कर चुना गया है। जिनमें से कुल 300 सफल उम्मीदवारों का असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंःUPSC CSE Prelims Admit Card 2023: सिविल सेवा प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को परीक्षा का आयोजन

फरवरी में हुई थी प्रथम चरण की परीक्षा

बता दें इससे पहले असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर(जनरलिस्ट) पदों के लिए प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन 17-20 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी।

इस तरह देखें अपना रिजल्ट

1.सबसे पहले आवेदक LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
2.उसके बाद होमपेज पर नीचे स्क्रॉल कर ‘कैरियर’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
3.इसके बाद एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी 2023 की भर्ती पर क्लिक करें।
4.’असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर(जनरलिस्ट) पदों की भर्ती के लिए 18.03.2023 को हुई मुख्य परीक्षा के रिजल्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

5.अब आप वह पद चुनें जिसके लिए आप परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

6.अब आपको इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची दिखेगी।

7.Cntrl+F दबाएं और अपना नाम तथा रोल नं फिल करें।

8.आपका चयन हो गया होगा तो सूची में आपका नाम होगा।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version