Jharkhand News: झारखंड की बेटी को दिल्ली में मिलेगा सम्मान, संसद भवन में इस उपलब्धि के लिए होंगी सम्मानित

jharkhand news

jharkhand news

Jharkhand News: झारखंड की बेटी तन्नू साहू 9 मई को दिल्ली में सम्मानित होंगी। संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय नेताओं और अपने संविधान को जानें कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से 22 प्रतिभागियों को भी दिल्ली आमंत्रित किया गया है। झारखंड से एकमात्र तन्नू साहू को यह उपलब्धि मिली है। लेकिन, यह सब इतना आसान नहीं था। अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत तन्नू ने यह उपलब्धि हासिल की है।

ऐसे हासिल की उपलब्धि

सरायकेला में ईचागढ़ प्रखंड के जाहिरडीह की रहने वाली 10वीं की छात्रा तन्नू साहू ने एक साल पहले एनसीईआरटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा दी थी। इसमें सफलता मिलने के बाद तन्नू को यह मौका मिला है। दरअसल, तन्नू साहू को 29 मई 2022 को उनके स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सीजुलता से शिक्षक का फोन आया। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह की जीवनी पर ऑनलाइन लेख लिखना है।

ये भी पढ़ें: अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय, जाने कहां से की है कितनी पढ़ाई

इसके बाद तन्नू ने पापा हराधन साहू के मोबाइल से ऑनलाइन लेख लिखा। अगले दिन NCERT के डायरेक्टर की ओर से एक प्रमाणपत्र मिला। इसके बाद वह स्कूल पहुंची तो ऑफलाइन एग्जाम लिया गया। 27 अप्रैल वर्ष 2023 अप्रैल को NCERT के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रो. अमरेंद्र बेहेरा की ओर से पत्र आया। इसमें उन्हें 9 मई को दिल्ली आने का न्योता था।

ढाबे में काम कर बेटी को पढ़ा रहे हैं हराधन साहू

तन्नू साहू के पिता हराधन साहू ढाबा में कुक का काम कर परिवार चला रहे हैं। मूलतः ईचागढ़ प्रखंड के जाहिरडीह गांव के निवासी हैं, लेकिन रोजी रोटी के लिए चौका के दिरलौंग में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता का श्रेय पत्नी रूबी साहू और शिक्षकों को जाता है। क्योंकि, मैं तो ढाबे पर ही दिन-रात काम करता रहता हूं। बेटी की पढ़ाई की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय दिरलौंग से हुई थी।

‘मेरे और राज्य के लिए गर्व का पल

तन्नू साहू ने कहा कि दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए पूरे देश से केवल 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ गया, जिसमें मैं भी हूं। यह मेरे लिए और झारखंड के लिए गर्व का पल है। संसद भवन दिल्ली बुलाया गया है। 9 मई को संभवत: राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आने-जाने का पूरा खर्च और मेरे और पापा के हवाई जहाज का टिकट भी मिल गया है। 8 मई की सुबह 10.20 बजे रांची से फ्लाइट है।

ये भी पढे़ं: Bihar University स्नातक के दूसरे पार्ट के लिए जल्द जारी होगा शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होगी परीक्षा

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version