Jharkhand Board Result 2023: जल्द जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, SMS के जरिए ऐसे करें चेक

Jharkhand Board Result 2023

Jharkhand Board Result 2023

Jharkhand Board Result 2023: झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम लगभग एक महीने पहले खत्म हो चुके हैं। छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि JAC यानी Jharkhand Academic Council जल्द ही 10वीं और 12वीं के एग्जाम का परिणाम घोषित कर सकता है। कहा जा रहा है कि झारखंड बोर्ड Arts, Science, Commerce और मैट्रिक के परिणाम की घोषणा मई में कर सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक रिजल्ट घोषित करने की तारीख और समय के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। जब रिजल्ट घोषित होगा तब छात्र अपनी परीक्षा का परिणाम SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया क्या है?

Also Read: JEE MAINS  2023 के रिजल्ट में लड़को को पछाड़ लड़कियां फिर निकलीं आगे, गाड़े सफलता के झंडे

ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट आने के बाद छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। JAC के 10वीं और 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। 12वीं 2023 के Arts, Science, Commerce के परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए आप मैसेज बॉक्स में जाएं। वहीं पर आपको “JHA10” टाइप करके स्पेस देना है और फिर रोल नंबर लिखना होगा और इसे 5676750 पर भेजना होगा। इसके अलावा छात्र एक दूसरे फॉर्मेट को भी फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले आपको JAC10 टाइप करके स्पेस देना होगा और स्पेस देने के बाद Roll Code + Roll Number लिखना होगा। अब दोबारा स्पेस देकर Registration Number लिखकर 56263 पर भेजना होगा। ऐसा करने के बाद आपको स्क्रीन पर 10वीं का परिणाम मिल जाएगा।

SMS के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का परिणाम

12वीं की परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए आपको इस तरह से रिजल्ट चेक करना है। आपको RESULT (space) JAC12 (Space) Roll Number लिखना है। इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेजना है। आपके नंबर पर SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

Also Read: अभ्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, JEE MAIN Result 2023 का रिजल्ट आउट, देखें एडवांस के लिए कितनी बढ़ी कटऑफ

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version