Jamshedpur School: बेस्ट स्कूल, बढिया इंफ्रास्ट्रक्चर, इंग्लिश मीडियम और फीस एक रुपया भी नहीं, जाने कैसे होगा दाखिला?

Jamshedpur School: जमशेदपुर के सरकारी स्कूलों में स्थिति भी दिल्ली के सरकारी स्कलों जैसी होती जा रही है। जमशेदपुर में स्कूलों की हालत पहले से बेहतर होती जा रही है। अंग्रेजी के बढ़ते चलन को देखकर बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ ही उनको इंग्लिश भी सिखाने के प्रयास किए जायेंगे। झारखंड में कुल 80 उतकृष्ट विधालय बनाये गये हैं। जमशेदपुर में कुल 3 स्कूल हैं जिसमें पहला उत्क्रमित प्लस टू बालिका उच्च विधालय साकची है। इन स्कूलों में कक्षा 6,7 व 8 वीं क्लास में दाखिला दिया जायेगा। यब सीबीएसई स्कूल सिर्फ बालिकाओं के लिए है।

मौका सिर्फ 15 मई तक है

जमशेदपुर में लड़की और लड़कों के लिए बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस जमशेदपुर में हैं। इस विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों का एडमिशन होगा। यह स्कूल बालक एंव बालिका दनों के लिए हैं। यह तीसरा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदरनगर जिसमें कक्षा 6वीं की बालिकाओं का एडमिशन होगा। इन स्कूलों के फार्म भरकर सभी स्कूलों में जमा करने होंगे। इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी।

इसे भी पढ़ेंःUPSC CSE Prelims Admit Card 2023: सिविल सेवा प्री एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को परीक्षा का आयोजन

इन स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं

स्कूल में फैसिलिटी के तौर पर बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर लाइब्रेरी, जिसमें तमाम किताबें हैं। कंप्यूटर लैब, जिसमें बच्चे टाइपिंग के साथ-साथ कंप्यूटर का भी तमाम ज्ञान सीख सकते हैं। इन स्कूलों में विषय के तौर पर फिजिक्स कैमेस्ट्री और बायोंलॉजी के साथ ही इनकी लैब भी बनायी गई है ताकि बच्चे परीक्षण भी कर सकें। इनके साथ ही बच्चों के लिए खेल कूद का भी बड़ा सा मैदान बनाया गया है। इन स्कूलों की सभी क्लासे स्मार्ट बॉर्ड हैं। इन क्लासों में चारों ओर सीसीटीवी लगे हैं जो बच्चों की सुरक्षा और निगरानी करने का काम करती हैं। इन स्कूलों में फीसे के नाम पर बच्चों के परिवार का एक रूपया भी खर्च नहीं होता है। इन स्कूलों में दाखिले के लिए लेकिन एग्जाम होता है। इस एग्जाम को पास करते ही दाखिला मिल जाता है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version