Interesting Facts: सिर कटने के बाद भी एक हफ्ते तक नहीं मरता ये जीव, नाम जानकर आपको लग सकता है डर!

Interesting Facts

Interesting Facts: धरती पर इंसानों के अलावा भी कई तरह के जीव रहते हैं, जिनके बारे में अभी भी  इंसानों को इतनी जानकारी नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां पर किसी खास जीव के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, हम ऐसे जीव के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके सामने आ जाने पर आप शायद डर जाते हो या न डरते हो।

7 से 9 दिनों तक जीवित रह सकता ये जीव

हम बात कर रहे हैं कॉकरोच की, जी हां, कॉकरोच। कॉकरोच एक ऐसा जीव है, जो सिर कटने के बाद भी लगभग 7 से 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। अगर आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है तो आपको बता दें कि ये बिल्कुल फैक्ट है। ये कुदरत द्वारा बनाया गया एक अद्भुत सच है। कॉकरोच बिना सिर के भी इतनी समय तक कैसे जी लेंते हं, जानिए क्या है पूरी जानकारी।

ये भी पढ़ें: Indian Railway: अगर आप भी इन जगहों पर ले रहे हैं सेल्फी तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या हैं नियम और सजा के प्रावधान

कॉकरोच की खास शारीरिक बनावट

कॉकरोच के शरीर की प्रकृति इस तरह से बनी है कि उसके शरीर में ओपन सर्कुलेटरी सिस्टम है। इसी सिस्टम की वजह से ये जीव इतने समय तक जीवित रह सकता है। कॉकरोच सांस की नली से सांस नहीं लेते हैं, बल्कि उनके शरीर में कई छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिनके द्वारा वह बिना सिर के भी सांस ले पाते हैं।  

कॉकरोच की मौत का कारण

आप सोच रहे होंगे कि वो फिर मरते कैसे हैं तो आपको बता दें कि कॉकरोच लगभग एक हफ्ते तक भूखा और बिना पानी पीए रह सकता है। मगर लगभग एक हफ्ते के बाद कॉकरोच भूखा और प्यासा रहने की वजह से मर जाता है, क्योंकि उसे पानी पीने के लिए सिर की जरूरत होती है।

ये फैक्ट है खास

यहां पर आपको बता दें कि कॉकरोच की औसत आयु लगभग एक साल की होती है। साथ ही कॉकरोच करीब 40 मिनटों तक अपनी सांस को रोक सकता है। पानी के अंदर डूबने से कॉकरोच नहीं मरता है।

ये भी पढे़ं: History Of Clock: घड़ी के आविष्कार से पहले लोग कैसे देखते थे टाइम ? बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version