अंग्रेज क्यों और किसको देते थे 21 तोपों की सलामी, क्या है इसका इतिहास

भारत में सर्वोच्च पद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह 21 तोपों की सलामी राष्ट्रपति को ही क्यों दी जाती है। इस सलामी का इतिहास अंग्रेजों के अफसरों के सम्मान से जुड़ा है। अंग्रेज किस को देते थे 21 तोपों की सलामी? अंग्रेजों ने क्यों और किसके सम्माने में शुरू की थी 21 तोपों की सलामी?

अंग्रेजों ने क्यों शुरु की 21 तोपों की सलामी

अंग्रेजों के यहां भारतीय राजाओं को खुश करने के लिए और अपने अधिकारियों को खुश करने के बंदूकों की सलामी का रिवाज कायम हुआ। अंग्रेज ऐसा करके अपने अधिकारियों को अपने साथ अपने भारतीय राजाओं का प्रजा पर रौब गालिब करते थे। भारत में जिस राजा को अंग्रेज 21 तोपों की सलामी देते थे। उसे बहुत ही सम्मान के तौर पर देखा जाता था।

भारत में वायसराय लॉर्ड लिटन ने साल 1877 में दिल्ली में पहला दरबार आयोजित किया था। इसी को अब कोरोनेशन पार्क कहा जाता है। इस आयोजन में क्वीन विक्टोरिया को भारत की रानी घोषित होने पर भारत का राजाओं और राजकुमारों को एक उदघोषणा पढ़कर मंच पर बुलाया गया था। इसके अलावा ऐसा ही एकदरबार जब लगा तब ब्रिटेन के राजा की ताजपोशी की गई थी। उसमें भी लोगों को मंच पर बुलाकर सलामी दी गई थी। इसके बाद साल 1911 में जार्ज पंचम और क्वीन मैरी के सम्मान में दरबार लगा इसमें 50 हजार सैनिकों ने किंग और क्वीन के सम्मान में परेड़ की थी।

भारत सबसे पहले किसको मिली 21 तोपों की सलामी

भारत जब आजाद हुआ तो 26 जनवरी 1950 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत को पहला राष्ट्रपति बनाया गया। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जब गोड़ा गाड़ी में सवार होकर राष्ट्रपति भवन से इरविन एम्फीथिएटर यानि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उसके बाद सलामी का अंतरराषट्रीय स्तर पर एक मानंड बन गया। साल 1971 के बाद से 21 तोपों की सलामी, राष्ट्रपति औकर अतिथि राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाना वाला सबसे बड़ा सम्मान बन गई।

अंग्रेजों के जमाने में 1877 तक सलामी के मानक तय नहीं थे। उस समय वायसराय ने एक आदेश जारी किया था। आदेश के मुताबिक ब्रिटिश सम्राट के लिए 101 बंदूकों की सलामी, अंग्रेजी वायसराय को 31 बंदूक की सलामी, भारतीय राजाओं को संबंधों के आधार पर 21,19, 17,15,11 और 9 बंदूकों की सलामी दी जाती थी।

ये भी पढे़ं: History Of Clock: घड़ी के आविष्कार से पहले लोग कैसे देखते थे टाइम ? बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version