World’s Best School की दौड़ में भारत का जलवा, इन 5 स्कूलों को मिली जगह, दिल्ली का सरकारी स्कूल भी शामिल

World's Best School Award 2023

World's Best School Award 2023

World’s Best School: आज के दौर में भारत हर छोटे-बड़े देश के साथ सहयोग करते हुए आगे बढ़ रहा है। तेजी से हो रहे विकास का असर अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। बात अगर शिक्षा के क्षेत्र की करें तो भारत में शिक्षा को नए स्तर पर पहुंचने के लिए काम हो रहा है। इतना ही नहीं भारत के कई नामी और बड़े स्कूल हैं, जिनका दबदबा आज भी दुनिया भर में कायम है। जिसकी पुष्टि ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवार्ड्स’ (World’s Best School Award) की सूचि कर रही है। दुनिया भर के शीर्ष स्कूलों की इस सूचि में भारत के भी 5 स्कूल शामिल है।

2 लाख 50 हजार US डॉलर की प्राइज मनी

‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवार्ड्स’ का आयोजन हर साल यूनाइटेड किंगडम में किया जाता है। इन अवार्ड्स में विभिन्न कैटेगरियां बनाई जाती हैं, जिनके लिए स्कूलों के नाम चयनित किए जाते हैं। इस बार अवॉर्ड की प्राइज मनी 2,50,000 यूएस डॉलर रखी गई है। UK में इस ‘अवॉर्ड शो’ का आयोजन समाज की प्रगति में स्कूल के योगदान को देखते हुए किया जाता है। इसके अलावा दुनिया भर के स्कूलों में जश्न मनाना भी इस ‘अवॉर्ड शो’ का उद्देश्य है, ताकि बच्चों के लिए स्कूलों का माहौल खुशनुमा हो सके।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Recruitment 2023:राज्य में सरकारी पदों पर निकली 13000 बंपर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

भारत के 5 स्कूलों ने लहराया परचम

विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2023 (World’s Best School Award 2023) के लिए भारत के पांच स्कूलों तो अलग-अलग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें भारत के लिए गर्व की बात ये है कि दिल्ली के एक सरकारी स्कूल को भी सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में दिल्ली नगर निगम के प्रतिभा बालिका विद्यालय (NPBV) F-ब्लॉक, दिलशाद कॉलोनी, मुंबई के नामचीन ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल, गुजरात अहमदाबाद के एक प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र अहमदनगर के स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल और मुंबई के शिंदेवाड़ी मुंबई पब्लिक स्कूल का नाम शामिल है।

अक्टूबर में होगी विजेताओं की घोषणा

‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवार्ड्स’ के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, ”दुनिया के बेस्ट स्कूल पुरस्कारों के लिए चुने गए स्कूल, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां स्थित हैं या वे क्या पढ़ाते हैं, सभी में एक बात समान है, उन सभी की एक मजबूत संस्कृति है। उनके नेता असाधारण शिक्षकों को प्रेरित करना जानते हैं। वह बेहतर पढ़ाई और सीखने के महौल का निर्माण करते हैं।” उन्होंने कहा कि इन अवार्ड्स के टॉप 3 फाइनलिस्ट की घोषणा सितंबर में की जाएगी। जबकि, अक्टूबर में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन अवार्ड्स की प्राइज मनी 2,50,000 यूएस डॉलर है, जिसे समान रूप से 5 विजेताओं के बीच बांटा जाएगा।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version