बिहार में शुरू हुआ पहला Forestry College,जानिए कैसे की जाती है इसकी पढ़ाई और कब शुरू होगा दाखिला

Forestry College: बिहार राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक के बाद एक नई योजनाएं शुरू कर रहे है। ऐसे में बुधवार को उन्होंने बिहार का पहला और देश का दूसरा फॉरेस्ट्री (वानिकी) कॉलेज की शुरुआत की। बिहार के छात्रों को अब जंगल, पेड़, पौधों से जुड़ी चीजों की पढ़ाई करने के लिए दूर जाने की जरूरत नही है क्योंकि यह सभी चीजें अब मुंगेर जिले के इस कॉलेज में पढ़ाई जाएंगी। ऐसे में इस कॉलेज में क्या खास है,और कब शुरू होगा दाखिला आइए विस्तार से जानते हैं।

42 एकड़ में बना है Forestry College

बिहार का पहला फॉरेस्ट्री (वानिकी) कॉलेज 42 एकड़ में फैला हुआ है। नीतीश कुमार की सरकार ने इस कॉलेज को बनाने के लिए 126 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। वहीं जल्द ही इसके बगल में एक मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समाधान यात्रा’ के तहत मुंगेर, शेखपुरा व लखीसराय जिले की यात्रा पर थे । इसी दौरान उन्होंने तीनों जिलों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और जनता की समस्या को सुना। वहीं कॉलेज के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कैंपस का भ्रमण किया और इस कॉलेज को और भी बेहतर बनाने का निर्देश भी दिया।

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कैसे बनाए forestry में करियर

आज के समय में हमारे पास करियर बनाने के लिए अलग – अलग तरह के कई विकल्प है। ऐसे में अब भारत के कुछ कॉलेज फॉरेस्ट्री की पढ़ाई करवा रहे हैं। फॉरेस्ट्री की पढ़ाई करके वनों के बारे में जानना , जानवरों से जुड़ी चीजों पर रिसर्च करना और वनों की देखभाल और उन्हें विकसित करना ही इस शिक्षा का उद्देश्य है। छात्र अगर इसका बैचलर कोर्स करना चाहते है तो 12 वीं के बाद इसमें दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए छात्र को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय से 70 प्रतिशत मार्क के साथ पास होना होगा। कुछ कॉलेज इसके एडमिशन के लिए साल भर में एक बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाते हैं।

य़े भी पढ़ें: D.El.Ed 2023 Registration Start: बिहार D.El.Ed परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां Direct Link से भरें फॉर्म

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version