Eye After Death: क्या आप जानते हैं मृत्यु के 5 घंटे बाद तक आंखें करती हैं काम, यह है इसका कारण!

Eye After Death

Eye After Death: दुनिया भले ही कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हो, चाहे कितनी भी एडवांस तकनीक आ गई हो। मगर इसके बाद भी कुछ ऐसे रहस्य हैं, जो अभी भी इंसान की समझ से परे हैं। आपने अगर किसी की मृत्यु के समय पर ध्यान दिया होगा तो पता चलता है कि व्यक्ति के मरने के बाद भी उसकी आंखें खुली रहती है।

बंद हो जाता है मस्तिष्क

अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह किसी चीज को लगातार देखें जा रहा है। मगर हकीकत में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि मरने के कुछ समय बाद ही मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ऐसे में आपने देखा होगा कि इंसान के मरने के बाद सबसे पहले उसकी आंखों को बंद किया जाता है। अगर आप अभी तक इस बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इसके पीछे सारा खेल मस्तिष्क का होता है।

इसे भी पढ़ेंः UPSC Success Story: बस सेल्फ स्टडी और ढिबरी की रोशनी का था सहारा, बिहार के अंशुमन ने ऐसे पूरा किया अपना सपना

क्या कहता है विज्ञान

विज्ञान की मानें तो इंसान की मृत्यु के बाद ही उसकी सांसे रुक जाती है। मरने के साथ ही शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं, मरने के बाद व्यक्ति का शरीर अकड़न की अवस्था में चला जाता है। प्राचीन काल में ऐसी मान्यता थी कि कोई व्यक्ति अगर खुली आंखों से मर रहा होता है तो ये अपशकुन होता है, ऐसे में उसकी आंखों को फोरन बंद कर दिया जाता था। हालांकि, इसका कोई भी प्रमाणित प्रमाण नहीं है।

तो ये है असली वजह

यहां पर आपको बता दें कि जैसे शरीर के बाकी हिस्सों में मांसपेशियां अपना काम करती हैं। वैसे ही आंखों की पलकों पर भी मांसपेशियों पर भी केंद्रीय तंत्रिका अपना काम करती है। विज्ञान के मुताबिक, तंत्रिका तंत्र दिमाग को संकेत देता है कि अब पलके बंद करनी है। ऐसे में एक जीवित इंसान में ये सही तरीके से काम करता है, मगर मरने के बाद तंत्रिका तंत्र अपना काम करना बंद कर देती है, क्योंकि इस दौरान उसका आंखों से नियंत्रण हट जाता है, इसलिए मरने के बाद भी आंखे खुली रह जाती हैं।

मांसपेशियों की होती हैं अहम भूमिका

इसके अलावा विज्ञान के हिसाब से आंखों को खोलने और बंद करने का काम मांसपेशियां करती हैं। मगर इंसान के मरने के बाद दिमाग काम करना बंद कर देता है, ऐसे में मांसपेशियां भी अपना नियंत्रण खो देती हैं। इसी वजह से मरने के बाद आंखें खुली रह जाती हैं। मालूम हो कि मरने के 4 से 5 घंटे तक आंखें काम करती रहती हैं। यही वजह है कि आंखों को इतने समय के दौरान ही दान किया जा सकता है, क्योंकि इसके बाद धीरे-धीरे आंखों का कॉर्निया धुंधला होने लगता है। इसके बाद आंखों की क्षमता पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version