Chinese law: भारत में जिस काम को करने की है छूट चीन में उसके लिए मिलती है सजा, जानिए क्या हैं अनोखे नियम

Chinese law: चीन के अजीबोगरीब कानून के बारे में हम सभी जानते हैं। इसके बनाए गए नियम और कानून अक्सर सुर्ख़ियों में भी रहते हैं। वहीं चीन के लोगों की लाइफस्टाइल भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। चीन में एक अजीबोगरीब कानून बनाया गया है इस कानून के बनने से लोगों ने अपने रहने के तरीका ही बदल दिया है। यह कानून बढ़ती जनसंख्या को लेकर है। अपने देश हिंदुस्तान की तरह चीन के लोग आजादी से अब अपनी भी जिंदगी नहीं चला सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या – क्या वह काम है जो हम भारत में कर सकते हैं जबकि चीन में इसपर पाबंदी है। इस कानून को जानने के बाद अगर आप चीन जाते हैं तो आपको काफी मदद मिलेगी।

नकल करना है जुर्म

भारत में जहां हर परीक्षा में नकल से जुड़ी खबरे आती रहती हैं वहीं चीन में ऐसा नहीं है। जहां भारत के लोग नकल करवाने के लिए पैसे तक खर्च कर देते हैं। वहीं चीन में अगर नक़ल करते हुए कोई पकड़ा जाता है साथ ही जो नकल करवाता है दोनों को सजा हो सकती है। बताया जाता है कि सजा 1 या 2 साल की नहीं बल्कि 3-7 साल की होती है। कई बार तो नकल करते पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

ये भी पढ़े: National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ने का सपना होगा पूरा… बाद में न पछताना पड़े इसलिए जल्दी करें अप्लाई

सेना से किसी भी तरह का नहीं कर सकते सवाल

भारत में जहां लोग सेना से कई तरह के सवाल पूछ लेते हैं। कई बार उनके ऊपर भी उंगली खड़ी कर देते हैं। वहीं चीन में सेना से बात करने पर भी सजा हो सकती है। इसके साथ- साथ अगर आप सेना पर किसी भी तरह की उंगली उठाते हैं तो मानहानि का केस भी हो सकता है।

दाढ़ी बढ़ाने पर जेल

भारत में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में यह देखा गया है कि मुस्लिम अपनी दाढ़ी को बड़ा कर लेते हैं। इसके साथ ही भारत में आप खुलकर अपने धर्म को मान सकते हैं। लेकिन चीन में किसी भी समुदाय का व्यक्ति अपनी दाढ़ी को नहीं बढ़ा सकता है। वहां पर अगर दाढ़ी बढ़ाया तो सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: How to Handle Pressure: क्या अक्सर बिगड़ जाता है आपका काम, स्ट्रेस होने पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version