Chief Ministers Education: CM योगी से लेकर सीएम केजरीवाल तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके पसंदीदा मुख्यमंत्री

Chief Ministers Education

Chief Ministers Education: अगर आप राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि वह कितने पढ़ें लिखे हैं। आज हम बात करेंगे देश के कुछ ऐसे मुख्यमंत्रियों (Chief Ministers) की, जो अपने काम के साथ-साथ अपनी पढ़ाई की वजह से भी काफी मशहूर हैं।

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर से स्नातक पासआउट हैं। केजरीवाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बीटेक पास करने के बाद आईआरएस की परीक्षा पास की थी।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्तमान समय में देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। ममता बनर्जी को राजनीति के क्षेत्र में दीदी के नाम से भी जाना जाता है। ममता बनर्जी ने बीएड, इस्लामी इतिहास में एमए की डिग्री हासिल की हुई है। साथ ही उन्होंने शिक्षा और एलएलबी की डिग्री भी ली हुई है।

योगी आदित्यनाथ

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पढ़ाई के मामले में किसी से पीछे नहीं है। साल 1990 में योगी आदित्यनाथ ने ग्रेजुएशन पास किया, इसके बाद साल 1992 में उन्होंने श्रीनगर से बीएससी की डिग्री ली। योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह साल 2017 से यूपी के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

नीतीश कुमार

इस लिस्ट में अगला नंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आता है। आपको बता दें कि फिलहाल नीतीश कुमार राज्य में आरजेडी के साथ मिलकर राज्य सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार ने बीएससी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है।

शिवराज सिंह चौहान

इसके अलावा इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम आता है। देश की राजनीति में मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान राजनीति के काफी पुराने खिलाड़ी हैं। उन्होंने भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान शास्त्र में एमए किया हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः UPSC Success Story: बस सेल्फ स्टडी और ढिबरी की रोशनी का था सहारा, बिहार के अंशुमन ने ऐसे पूरा किया अपना सपना

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version