Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में होगी 1 लांख 78 हजार पदों पर भर्ती, इस महीनें के अंत तक कागज रखें तैयार

Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में अध्यापकों के रिक्त पद भरने का फैसला वहां की सरकार ने किया। मुख्यमंत्री निकीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एक कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 1. 78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित फैसले को मंजूरी दी गई। यह भर्तियां बीपीएससी के माध्यम से की जायेंगी। बिहार राज्य में अब 1 लांख 78 हजार प्राइमरी टीचरों की नौकरी का रास्ता साफ हो चुका है।

कितने पद और कितनी सैलरी

बिहार सरकार टीचरों की इस भर्ती से 85 हजार 477 पद पहली क्साल से लेकर पांच क्लास तक भरेगी। इस भर्ती से कक्षा 6 से 8 तक के लिए 1 हजार 745 पद भरे जायेंगे। इस भर्ती में 9वीं से दसवीं तक 33 हजार 186 पद भरे जायेंगे और 11वीं से 12वीं के लिए भी 33 हजार 186 पद भरे जायेंगे।

इस भर्ती में चयनित अध्यापकों का मूल वेतन भी तय हो चुका है। कैबिनेट में लिए गये फैसले में 11वीं से 12वीं के अध्यापकों को 32 हजार रुपये और 9वीं से दसवीं के अध्यापकों को 30 हजार रुपये और छठी से आठवीं के टीचरों को 28 हजार और पहली से कक्षा पांच तक के अध्यापकों को 25 हजार रुपये वेतन के तौर पर दिया जायेगा।

इस महीने के अंत तक आ सकती है भर्ती

बिहार राज्य में जो लोग टीचर की नौकरी करने के इच्छुक हैं। इस महीने के अंत तक उन्हें अपने कागज तैयार कर लेने चाहिएं। इस महीने के अंत तक नौकरी का नोटिफिकेशन आ सकता है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आते ही उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। इसलिए भर्ती के इच्छुक लोगों को इसके बारे में अपडेट रहना चाहिए। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आते ही सरकार की तरफ से भी और बाकी पॉर्टलों पर भी इसकी सूचना दे दी जायेगी।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version