Best NIT College In India: Computer Science में बीटेक करने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये एनआईटी, जानिए पूरी डिटेल

Best NIT College For Computer Science In India

Best NIT College For Computer Science In India: अगर आप साइंस के स्टूडेंट हैं तो आपको बता दें कि जेईई मेन 2023 का रिजल्ट आ चुका है। ऐसे में अगर आपकी रैंक 2.5 लाख के अंदर हैं तो जेईई एडवांस 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर अब कंप्यूटर साइंस में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप एनआईटी में एडमिशन ले सकते हैं। जानिए इस आर्टिकल में शीर्ष 10 एनआईटी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज की जानकारी।

एनआईटी राउलकेला

एनआईटी के लिए राउलकेला एनआईटी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसकी एनआईआरएफ रैकिंग 16 है। यहां पर सिरेमिक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग में बीटेक किया जा सकता है। इसके अलावा आप यहां से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं तो आप यहां एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर 4 साल की फीस 5 से 6 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: How to Handle Pressure: क्या अक्सर बिगड़ जाता है आपका काम, स्ट्रेस होने पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

एनआईटी त्रिची

एनआईटी त्रिची कंप्यूटर साइंस से बीटे करने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस कॉलेज का इंजीनियरिंग कॉलेजों में 10वां स्थान है। यहां पर 4 साल की फीस 5 लाख रुपये है। इसके अलावा यहां से कई इंजीनियरिंग विकल्पों में बीटेक कराया जाता है।

एनआईटी सुरथकल

एनआईटी सुरथकल दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य के मैंगलोर में मौजूद हैं। यहां से भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया जा सकता है। 4 साल की कुल फीस 5 से 8 लाख रुपये है।

एनआईटी वारांगल

इस एनआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने वालों को अच्छा जॉब प्लेसमेंट मिलता है। बताया जाता है कि इसे 1959 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने शुरू किया था।

एनआईटी कुरुक्षेत्र

एनआईटी कुरुक्षेत्र से भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक की जा सकती है। यहां पर कुल 6 लाख रुपये की फीस लगती है। फाइनेंशियल कमजोर छात्रों को यहां से स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

एनआईटी नागपुर

विश्वेश्वरैया एनआईटी नागपुर कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के लिए एक शानदार विकल्प है। ये भारत के टॉप 20 एनआईटी में शामिल है। यहां की कुल फीस 6 लाख रुपय है। इस कॉलेज का नाम महान योजनाकार और इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में रखा गया है।

एनआईटी कालीकट

कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के लिए एनआईटी कालीकट एक बढ़िया कॉलेज है। यहां पर 7 लाख रुपये की फीस देनी होती है। इसके बारे में अधिक जानकारी कॉलेज की आधिकारिक साइट से ली जा सकती है।

एनआईटी इलाहाबाद

एनआईटी इलाहाबाद से 4 साल का कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के लिए पढ़ाई के लिए 6 लाख रुपये की फीस देनी होती है। यहां से पढ़ाई के बाद छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट मिलता है।

एनआईटी सिलचर

एनआईटी सिलचर से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया जा सकता है। असम में मौजूद है। यहां से अच्छा प्लेसमेंट मिलता है। कंप्यूटर साइंस के अलावा भी कई अन्य कोर्सेस में बीटेक किया जा सकता है।

एनआईटी दुर्गापुर

एनआईटी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का एक बढ़िया कॉलेज है। यहां से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया जा सकता है।

यह भी पढे़ : Exam Time Management Tips : एग्जाम की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान, टाइम मैनेजमेंट के ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version