पी.एम मोदी जिस बैस्टिल परेड में शामिल होंगे, उसे गर्व से क्यों मनाता है फ्रांस

Bastille Day Parade: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में होने वाली (Bastille Day Parade) बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए 14 जुलाई को भारत से फ्रांस के लिए रवाना होंगें। फ्रांस के इस समारोह में शामिल होने वाले नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इसी से दौरे से जुड़ी एक और जानकारी में विदेश मंत्रालय ने देते हुए कहा है कि Bastille Day Parade में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी भाग लेगी।

भारत और फ्रांस दोनों ही वैश्विक शांति और सुरक्षा के संदर्भ में साझीदार देश हैं। इसी मौक पर खुशी जाहिर करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट हिन्दी और फ्रेंच दोनों ही भाषा में लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि पेरिस में मोदी जी का अतिथि के रूप में स्वागत करने में उनको बहुत ही खुशी होगी।

Bastille Day Parade क्या है?

फ्रांस 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है। यह फ्रांस के लिए जश्न का खास दिन होता है। इस दिन फ्रांस अपनी राष्ट्रीयता और सामाजिक एकता को दिखाता है। इस दिन वहां भी हां विशेष रूप से “स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व” के प्रति वचनवद्धता दोहराई जाती है।

फ्रांस में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसी दिन यानी 14 जुलाई 1789 को बैस्टिल पर हमला हुआ था। उसी दिन की याद में फ्रांस के लोग इस दिन अपनी एकता को दर्शाते हैं। इसी दौरान सैन्य परेड के दौरान नृत्य उत्सव होता है और आतिशबाजी होती है। पेरिस बाकी क्रांति दिवसों की तरह ही इसे भी क्रांति दिवस के रूप में मनाता है।

पेरिस में बैस्टिल दिवस पर प्रसिद्ध एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीस एक सैन्य परेड की मेजबानी करता है. फ्रांस की जनता इसे आन बान और शान के साथ सेलिब्रेट करती है. और राष्ट्र का गौरव मनाती है.

भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष 1951 से अब तक पांच बार सम्मानीय अतिथि रहे हैं. साल 2023 में फ्रांस ने भारतीय प्रधानमंत्री को बैस्टिल दिवस परेड पर मुख्य अतिथि के तौर पर दूसरी बार आमंत्रित किया है. इससे पहले साल 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी फ्रांस में बैस्टिल दिवस पर अतिथि थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस आगमन पर पेरिस ने खुशी जाहिर की है। इस साल फ्रांस और भारत अपनी रणनीति साझेदारी के 25 साल मना रहे हैं। इस पर भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने कहा ““पेरिस में सैन्य परेड में भारतीय और फ्रांसीसी सैनिक कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे.”

ये भी पढ़ें: Indian Railway: टिकट बुकिंग में छात्रों को मिलती है कई प्रकार की छूट, यहां जानिए कितने Concession के हकदार हैं आप ?

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version