समुद्र में क्यों नहीं पनपते हैं कीड़े, जानें इसके पीछे की वजह

Insects: क्या आपको पता है कि समुद्र में कीड़ो क्यों नहीं पनप पाते हैं, जबकि जमीन पर कीड़ों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका मतबल है कि धरती की मुकाबले समुद्र और महासागरों में कीड़ों की संख्या काफी कम होती है तो पढ़िए इस बारे में पूरी जानकारी।

ये भी पढ़ें: इन देशों में नहीं है कोई मस्जिद, मुस्लिम आबादी भी है न के बराबर

खास एन्जाइम है कीड़ों का मुख्य कारण

इसको लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके लिए खास तरह का एमसीओ2 एन्जाइम जिम्मेदार होता है और इस कारण से कीटों के खोल काफी ज्यादा कठोर बने होते हैं। इसके लिए वह आणविक ऑक्सीजन और मल्टिकॉपर ऑक्सीडेज 2 (एमसीओ2) एनजाइम का इस्तेमाल करते हैं। इस एन्जाइम की वजह से ही कीड़े धरती पर एक सफल जीव के रूप में रहते हैं। इस अवधारणा को जापान की टोक्यो मैट्रोपॉलिटियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है।

जमीन पर बहुत जरूरी हैं कीड़े-मकोड़े

इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रणाली से कीड़ो-मकोड़ो को जमीन पर रहने में फायदा मिलता है,तो वहीं समुद्री जीवन में नुकसान होता है। उनका कहना है कि वे कीड़े धरती पर बहुत ही सफल जीवों में से एक हैं। वे धरती के बहुत सारे जानवरों का भोजन होते हैं और उनका वैश्विक ईकोसिस्टम पर काफी गहरा असर पड़ता है।

MCO2 है सबसे बड़ा कारण

इन सभी कारण से समुद्री वातावरण में कीड़े और जीवों की लाइफ कम होती है। कम ऑक्सीजन वाला वातावरण कीड़ों के लिए ठीक नहीं होता है। इसके अलावा इन जीवों ने धरती पर रहते हुए उड़ने और पेड़ों पर चढ़ने जैसी कई तरह की क्रियाएं विकसित की हैं। इसके साथ ही अपनी आबादी को भी काफी ज्यादा बढ़ाते चले गए। वैसे तो इसके पीछे और भी कई कारक हो सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार एमसीओ2 ही इस मामले का सबसे बड़ा कारण रहा है।

ये भी पढ़ें: Interesting Facts: इस देश में है टैंक के बराबर मिट्टी का घड़ा, खासियत जान आप भी रह जाएंगे दंग!

Exit mobile version