Interesting Facts: इस देश में हजारों की संख्या में रहते है मुस्लिम और क्रिश्चन, लेकिन नहीं है एक भी मस्जिद और चर्च

Interesting Facts:भारत के ज्यादातर पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश है। यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा है। वहीं भारत में भी मुसलमान दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। भारत में हिंदू धर्म के बाद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मौजूद हैं। ऐसे यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मस्जिद भी बनाई गई है लेकिन भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है जहां लाखों की संख्या में मुसलमान लोग रहते हैं लेकिन वहां एक भी मस्जिद नहीं है परंतु उस देश में हिंदुओं की आबादी भी लगभग बराबर है लेकिन हिंदुओं के लिए मंदिर बनाए गए हैं। चलिए आज हम आपको इस देश और यहां पर एक भी मस्जिद क्यों नहीं है इसके पीछे का कारण बताते हैं।

मस्जिद के साथ नहीं है एक भी चर्च

भारत के पड़ोसी देश भूटान में हजारों की संख्या में मुसलमान लोग रहते हैं लेकिन यहां पर एक भी मस्जिद नहीं बनाया गया। बता दें कि, भूटान की कुल आबादी 7.5 लाख है। जिसमें से 11.3 प्रतिशत हिंदू रहते हैं वही 5 से 6 हजार मुस्लिम आबादी है। ऐसे में इतनी अच्छी खासी मुस्लिम होने के बावजूद भी यहां पर एक भी मस्जिद नहीं बनाया गया है। इस देश में बौद्ध मंदिर और मठ के साथ-साथ हिंदू धर्म के मंदिर भी है। लेकि मुसलमानों के लिए यहां पर एक भी मस्जिद नहीं बनाया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि, इस देश में मस्जिद के साथ एक भी चार्ज नहीं है। ऐसा बताया जाता है कि, भूटान में हजारों की संख्या में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भी रहते हैं लेकिन उन लोगों को आधिकारिक तौर पर आज तक एक भी चर्च बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः UPSC Success Story: बस सेल्फ स्टडी और ढिबरी की रोशनी का था सहारा, बिहार के अंशुमन ने ऐसे पूरा किया अपना सपना

यहां करते है अलग अलग धर्म लोग अपनी इबादत

दरअसल भूटान में इस्लाम और ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए बमथांग में एक छोटा सा प्रार्थना कक्ष बनाया गया है। इस छोटे से प्रार्थना कक्ष में तीन कमरे बनाए हैं जिसमें अलग-अलग कमरों में मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग अपनी-अपनी प्रार्थना कर सकते हैं। ऐसे में अगर कोई भी बाहर देश से भूटान घूमने आता है तो वह इन प्रार्थना कक्षों में अपनी इबादत कर सकता है। इसी के साथ आपको बता दें कि, भूटान में एक विशाल हिंदू मंदिर भी बनाया गया है। भूटान की राजधानी थिंफू में बना है। इस मंदिर में हिंदू देवी देवताओं की कई मूर्तियां रखी गई है।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version